न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोनावायरस : डॉक्टर्स की अपील, अगले 4 महीने हो पॉल्यूशन लॉकडाउन, अस्थमा-कार्डियक मरीजों और बुजुर्गों की जान का सवाल

आने वाले दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला हैं जिस दौरान पटाखों के जलने की वजह से पॉल्युशन होने लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 3:10:54

कोरोनावायरस : डॉक्टर्स की अपील, अगले 4 महीने हो पॉल्यूशन लॉकडाउन, अस्थमा-कार्डियक मरीजों और बुजुर्गों की जान का सवाल

देश में बढ़ता कोरोना भयावह स्थिति को दर्शाता हैं। कारोना के आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा हैं। ऐसे में सभी के द्वारा सतर्कता बरती जा रही हैं। लेकिन आने वाले दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला हैं जिस दौरान पटाखों के जलने की वजह से पॉल्युशन होने लगता हैं। नवम्बर और दिसम्बर माह में अस्थमा और कार्डियो के पेशेंट बढ़ते हैं। लेकिन इस बार कोरोनाकाल में यह स्थिति भयावह हो सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर्स का कहना हैं कि अगले 4 महीने पॉल्यूशन लॉकडाउन हो ताकि अस्थमा-कार्डियक मरीजों और बुजुर्गों की जान बची रहे।

डॉक्टर्स की मानें तो नवम्बर और दिसम्बर माह में इन दोनों बीमारियों के मरीजों, बुजुर्गों को बहुत ही अधिक सावचेत रहने की जरूरत है। वजह यह भी कि जहां पिछले साल अगस्त और सितम्बर माह में पॉल्युशन का पीएम 127 और 103 था, इस साल यह बढ़कर 138 और 186 तक पहुंच गया है। यानी कि खतरा बढ़ रहा है।

बीमारों पर यह है थ्री लेयर अटैक

सर्दी सेे बुजुर्गों, अस्थमा पेशेंट के लंग्स पहले ही पूरी तरह काम नहीं करते। अस्थमा पेशेंट को सर्दियों में परेशानी काफी बढ़ जाती है। कार्डियक परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। प्रदूषण का स्तर सर्दी में काफी बढ़ जाता है। मरीज बहुत बढ़ जाते हैं। हर साल अक्टूबर और नवंबर में अस्थमा, कार्डियक बीमारी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। कोराना वायरस सीधे लंग्स पर अटैक कर रहा है। यह वायरस अस्थमा और कार्डियक पेशेंट को गंभीर स्थिति में पहुंचा रहा है, यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है।

अक्टूबर से जनवरी मरीज बढ़ते हैं, अबकी चुनौती पहाड़-जैसी है

एक्सपर्ट कहते हैं- हर बार अक्टूबर से जनवरी तक अस्थमा, कार्डियक पेशेंट बढ़ जाते हैं। इस बार कोरोना से हालात ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं। आमजन को समझना होगा कि खतरा जानलेवा है। अकेले जयपुर की बात करें तो अक्टूबर में इन दोनों डिजीज के पेशेंट में 5% नवम्बर में 20% और दिसम्बर में 35% तक बढ़ जाते हैं। इस बार अत्यधिक सावचेती नहीं रखी गई तो ऐसे मरीजों में मौत का आंकड़ा बढ़ना तय है। इसलिए जरूरी है कि त्योहारों की खुशियां अपनों के बीच मनाएं। केवल एक साल पटाखे नहीं चलाने सेे खुशियां कम नहीं होंगी।

मरीजों के हित में अगले चार महीने पॉल्यूशन लॉकडाउन हो

लॉकडाउन से अनलॉक होते ही 4 माह में आबोहवा फिर दमघोंटू हो रही है। दीवाली के दिनों में प्रदूषण कई गुना तक बढ़ जाता है। मरीजों के हित में कोरोनाकाल मेंं तो कम से कम पॉल्यूशन का लॉकडाउन जरूरी है।

नवंबर में भारत संक्रमण के सबसे ऊपर हो सकता है

आपको बता दे, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 69 लाख 3 हजार 812 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 59 लाख 3 हजार 207 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 93 हजार 41 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पिछले 22 दिनों में एक्टिव केस सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। 17 सितंबर को यह 10 लाख 17 हजार से ज्यादा थे। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 6 हजार 521 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में अब हर रोज कोरोना के 70 से 80 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। यही रफ्तार रही तो नवंबर के पहले हफ्ते में भारत दुनिया का सबसे ज्यादा संक्रमण वाला देश हो जाएगा। मौजूदा केस की संख्या के अनुसार 7 नवंबर तक देश में 91 लाख 70 हजार से ज्यादा मामले होंगे, जबकि अमेरिका हर रोज 40 से 45 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। इस लिहाज से यहां 7 नवंबर तक 91 लाख 40 हजार केस होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री