न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पकड़ा गया 100 से अधिक हत्या करने वाला डॉक्टर डेथ, मौत बांटना उसका शौक, किडनी रैकेट से भी जुड़ा है नाता

सीरियल किलर देवेंद्र कुमार शर्मा के अब तक 100 से अधिक हत्या की हैं और 125 लोगों की किडनी का अवैध रूप से निकालकर ट्रांसप्लांट करवाया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Jul 2020 2:51:23

पकड़ा गया 100 से अधिक हत्या करने वाला डॉक्टर डेथ, मौत बांटना उसका शौक, किडनी रैकेट से भी जुड़ा है नाता

अपराध कई लोगों की फितरत बन जाता हैं और जुर्म करना उनकी आदत। ऐसा ही कुछ है सीरियल किलर देवेंद्र कुमार शर्मा के साथ जिसने अब तक 100 से अधिक हत्या की हैं और 125 लोगों की किडनी का अवैध रूप से निकालकर ट्रांसप्लांट करवाया हैं। देवेंद्र कुमार शर्मा हत्या के मामले में उम्रकैद कि सजा काट रहा था और जमानत पर बाहर था। नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर राममनोहर को 28 जुलाई को सूचना मिली कि यह जनवरी 2020 में पैरोल जंप कर गया था और दिल्ली के बापरौला में छिपकर रह रहा है। पुलिस ने दबिश दी और इसे धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, एक विधवा से शादी कर वह यहां छिपकर रह रहा था। इसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस ने जयपुर पुलिस सें संपर्क साधा और इसके बारे में जानकारी ली तो उसने सच उगल दिया। जयपुर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। जयपुर पुलिस सीरियल किलर को लेने दिल्ली आएगी।

डॉ. देवेन्द्र शर्मा को मौत बांटने का शौक सा बन गया था। वह करीब-करीब हर दस दिन में एक टैक्सी चालक की हत्या करता था। वह टैक्सी चालक की तड़पा-तड़पाकर हत्या करता था। इसने जो 100 से ज्यादा टैक्सी चालकों की हत्या की है वह एक ही तरीके से की है। हालांकि गुरुग्राम पुलिस के रिकार्ड में सिर्फ 20 हत्या का जिक्र है। कोर्ट ने उसे करीब 80 हत्याओं में बरी कर दिया था। पुलिस के पास इन हत्याओं का कोई सबूत नहीं था। आरोपी इतना चालाक था कि वह किसी हत्या का कोई सबूत नहीं छोड़ता था। परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर उसे एक ही हत्या में उम्रकैद की सजा हुई है।

news,latest news,delhi police,jaipur police,doctor death,serial killer

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार आरोपी गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, अलवर, जयपुर, रेवाडी, गुरुग्राम, बल्लभगढ़ व फरीदाबाद के टैक्सी चालकों को ही अपना शिकार बनाता था। ये अलीगढ़ के लिए टैक्सी बुक करता था। इमरजेंसी होने की बात कहकर टैक्सी चालक को ज्यादा पैसे देने की बात कहता था। रास्ते में ये टैक्सी चालक से दोस्ती गांठ लेता था। अलीगढ़ से पहले ये टैक्सी को रुकवाता और पीछे से रस्सी से चालक का गला दबाकर हत्या कर देता था। इसके बाद ये चालक के शव को हजारा नहर में फेंक देता था।

अपराध शाखा के अधिकारियों को संदेह है कि ये टैक्सी चालक की हत्या कर उनकी किडनी निकाल लेता था। पुलिस को किसी टैक्सी चालक का अभी तक शव नहीं मिला है जिससे ये पता लग सके। ये कत्ल करने में माहिर हो चुका था और कुछ ही सेकेंड में चालक की हत्या कर देता था। गुरुग्राम व आसपास से जब टैक्सी चालक गायब होने लगे तो हरियाणा पुलिस परेशान हो गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने टैक्सी स्टेंडों पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए और टैक्सी बुक करते हुए आरोपी को नौ फरवरी, 2004 को इसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पुलिसकर्मियों को ये बताया कि उसने 100 से ज्यादा हत्या की हैं तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए थे। पुलिस कुछ ही हत्या होने की बात मानकर चल रही थी। परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर उसे टैक्सी चालक नरेश वर्मा की हत्या के केस में 14 मई, 2008 में उम्रकैद की सजा हुई थी। ये हत्या इसे सोहना-गुरुग्राम रोड पर की थी।

कई राज्यों की पुलिस ने उससे पूछताछ की, मगर अभी तक ये पता नहीं लग पाया कि डॉक्टर देवेन्द्र शर्मा ने इनती हत्याएं क्यों की। पुलिस उसे मानसिक रूप से बीमार होने की बात कहती रही। चाहे भौंडसी जेल हो य जयपुर जेल हर जेल में उसका कैदियों में खौफ बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका