न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संपत्ति के लालच में बेटे ने ही रची पिता के हत्या की साजिश, नशीला पदार्थ पिलाकर रेत दी गर्दन

उत्तरप्रदेश के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव करतला में जहां संपत्ति के लालच में बेटे ने ही पिता के हत्या की साजिश रची, हांलाकि वह नाकाम रहा। बड़े बेटे ने मंगलवार की देर शाम पिता को पहले चाय में नशीला पदार्थ दिया और बेहोश होने करने के बाद गला रेतकर सिर फोड़ दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 8:06:50

संपत्ति के लालच में बेटे ने ही रची पिता के हत्या की साजिश, नशीला पदार्थ पिलाकर रेत दी गर्दन

अक्सर परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद सामने आता रहता हैं। लेकिन यह विवाद जब लालच में बदल जाता है तो परेशानियां लेकर आता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तरप्रदेश के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव करतला में जहां संपत्ति के लालच में बेटे ने ही पिता के हत्या की साजिश रची, हांलाकि वह नाकाम रहा। बड़े बेटे ने मंगलवार की देर शाम पिता को पहले चाय में नशीला पदार्थ दिया और बेहोश होने करने के बाद गला रेतकर सिर फोड़ दिया। पिता को मरा समझकर फरार हो गया। बुधवार को घायल को होश आया इसके बाद उन्होंने छोटे बेटे को फोन करके वारदात की जानकारी दी।

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव करतला निवासी पन्नालाल (55) पुत्र लखमीचंद का मंगलवार की देरशाम बड़े पुत्र राजकुमार ने हत्या करने का प्रयास किया और मरा समझकर मकान में छोड़कर फरार हो गया। घायल के छोटे पुत्र वेदप्रकाश ने बताया है कि बड़े भाई राजकुमार अमांपुर-कासगंज स्थित मकान में पत्नी व बच्चों सहित रहते हैं। गांव करतला में दो मकान हैं, इनमें से एक में पिता और मां शीला रहती हैं। गांव में 10 दुकानें हैं, इसी संपत्ति को लेकर भाई से विवाद है, इसकी कई बार पंचायत भी हो चुकी है।

आरोप है कि मंगलवार की देरशाम भाई राजकुमार करतला आया और पिता को अपने हाथों से चाय बनाकर पिलाई, उसी में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया, इसके बाद चाकू से गला रेतकर सिर में प्रहार कर दिया। पिता को मरा समझकर फरार हो गया। वेदप्रकाश ने बताया है कि मां शीला देवी लकवे की शिकार हो गई हैं, वह उसके पास रहती हैं। बुधवार की सुबह मां को दवा दिलाने के लिए कंपिल चला गया।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे पिता का फोन आया और अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। उन्होंने अपने दोस्तों को घर भेजा तो पिता की हालत देखकर पुलिस को खबर दी गई। पिता ने पुलिस को राजकुमार की ओर से चाय में नशीला पदार्थ देने के बाद हमला करने का बयान दिया है। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा, यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामकेश सिंह ने बताया है कि घायल ने बयान दिए हैं, तहरीर मिल गई हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल