न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बांग्लादेश : फिल्माया गया दुष्कर्म पीड़िता से पूछताछ का क्रूरता भरा सीन, निर्देशक-अभिनेता हुए गिरफ्तार

एक मामला देखने को मिला जब एक फिल्म में दुष्कर्म पीड़िता से पुलिस के दुर्व्यवहार का सीन फिल्माया गया तो इसके लिए निर्देशक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Dec 2020 4:13:35

बांग्लादेश : फिल्माया गया दुष्कर्म पीड़िता से पूछताछ का क्रूरता भरा सीन, निर्देशक-अभिनेता हुए गिरफ्तार

बांग्लादेश में लगातार बढ़ते दुष्कर्म के मामले पुलिस की नाकामी को भी जाहिर करते हैं। इसका एक मामला देखने को मिला जब एक फिल्म में दुष्कर्म पीड़िता से पुलिस के दुर्व्यवहार का सीन फिल्माया गया तो इसके लिए निर्देशक को गिरफ्तार कर लिया गया। ‘नवाब एलएलबी’ नाम का यह कोर्ट रूम ड्रामा दिसंबर के मध्य में रिलीज हुआ था। इसका एक सीन पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पीड़िता से पुलिस के व्यवहार की आलोचना की गई है।

इससे नाराज पुलिस ने फिल्म के 34 वर्षीय निर्देशक अनोनो मामून और पुलिसकर्मी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता 46 वर्षीय शाहीन मृदा को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि फिल्म में पुलिस अफसर को आक्रामक लहजे और अश्लील भाषा में पूछताछ करते दिखाया गया है। इससे पुलिस की छवि खराब होती है।

अभिनेत्री भी हो सकती हैं गिरफ्तार

निर्देशक और अभिनेता पर अश्लील विषयवस्तु वाली फिल्म बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अभिनेत्री ऑर्चिता स्पॉर्शिया को भी गिरफ्तार करने वाली है, जिन्होंने फिल्म में दुष्कर्म पीड़िता की भूमिका निभाई है। निर्देशक और अभिनेता पर जो धाराएं लगाई गई हैं, यदि वे साबित हुईं, तो उन्हें सात साल तक की कैद हो सकती है।

पुलिस पर अपनी नाकामी छिपाने का आरोप

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब देश में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा बढ़ रही है, पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए कलाकारों को निशाना बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल के पहले नौ महीनों में एक हजार महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हुईं। 423 महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सरकार ने बीते अक्तूबर में कानून में संशोधन कर दोषियों के लिए मौत की सजा का प्रावधान कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?