दरअसल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बेन स्टोक्स सलामी बल्लेबाजी करते हुए लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने 11 गेंदों में ही दो चौके और एक छक्के जड़कर 18 रन बना लिए थे। वे स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर रॉयल्स की पारी आगे बढ़ा ही रहे थे कि कमिंस की बाहर जाती गेंद पर उन्होंने शॉट खेला और पीछे खड़े कार्तिक ने अपनी बाईं तरफ भागते हुए हैरतअंगेज कैच लपक लिया। कार्तिक के इस कैच को देखकर खुद बेन स्टोक्स में हैरान रह गए और निराश होकर पवेलियन लौट गए। जिस वक्त बेन स्टोक्स का विकेट गिरा, उस समय राजस्थान की टीम 2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना चुकी थी। स्टोक्स के विकेट गिरने के बाद राजस्थान के विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और फिर नहीं रुका। रॉयल्स की इस अहम मुकाबले में 60 रनों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इतना ही नहीं रॉयल्स ने आईपीएल के 13वें सीजन का सफर अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रहकर खत्म किया।Dinesh Karthik Catch was just Stunning 🔥🔥
— 🆂🅾🅷🅰🅸🅻 (@iamsohail_1) November 1, 2020
Best keeper for a reason pic.twitter.com/LuSf2gv9j2













