न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : मैच के बाद बोले कप्तान धोनी- अगले 10 साल के बारे में सोचना है, अगले सीजन में करेंगे वापसी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 9 विकेट से बड़ी जीत पाते हुए अपना सम्मान बचाया और अंकतालिका में अंतिम स्थान से ऊपर उठकर सातवें स्थान पर सीजन का अंत किया। मैच के बाद धोनी ने टीम को लेकर अपना विजन बताया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 10:32:20

IPL 2020 : मैच के बाद बोले कप्तान धोनी- अगले 10 साल के बारे में सोचना है, अगले सीजन में करेंगे वापसी

बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 9 विकेट से बड़ी जीत पाते हुए अपना सम्मान बचाया और अंकतालिका में अंतिम स्थान से ऊपर उठकर सातवें स्थान पर सीजन का अंत किया। इस मैच में जीत के साथ ही चेन्नई ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की उम्मीदों को भी ख़त्म कर दिया वे भी सीजन से बाहर हो गई। मैच के बाद धोनी ने टीम को लेकर अपना विजन बताया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, 'टीम के कोर ग्रुप में बदलाव की जरूरत है। हमें अगले 10 साल के बारे में सोचना है। IPL की शुरुआत में हमने एक टीम बनाई थी, जिसने बहुत अच्छा काम किया था। एक समय आता है, जब आपको थोड़ा शिफ्ट करना पड़ता है और चीजों को अगले जनरेशन को हैंडओवर करना होता है।'

हम अगले सीजन में वापसी करेंगे : धोनी

धोनी ने कहा, 'यह साल हमारे लिए काफी कठिन रहा। लेकिन हम पूरी क्षमता के साथ अगले सीजन में वापसी करेंगे। इसी के लिए हम जाने जाते हैं। इस सीजन में सभी टीमों ने अच्छा खेला। अगर आपकी टीम हार रही हो, तो ड्रेसिंग रूम पर भी असर पड़ता है। लेकिन आप अगर खेल को एंजॉय नहीं करते हो तो सफर और भी कठिन हो जाता है। जिस तरह से मेरी टीम ने खेला, उससे मुझे खुशी है।'

ऋतुराज ने अच्छी बैटिंग की : धोनी

धोनी ने ऋतुराज की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ऋतुराज ने काफी अच्छी बैटिंग की। कोरोना के बाद से वे टीम से बाहर थे। 20 दिन बाद भी ठीक नहीं हो सके और फिट नहीं हो पाए। उन्होंने ज्यादा प्रैक्टिस भी नहीं की।'

धोनी बोले- यलो जर्सी में मेरा आखिरी मैच नहीं

धोनी ने IPL से उनके संन्यास की अटकलों पर रविवार को विराम लगा दिया। पंजाब के खिलाफ टॉस के दौरान डैनी मॉरिसन ने उनसे पूछा कि क्या यह आपका IPL में यलो जर्सी में आखिरी मैच है। इस पर धोनी ने तुरंत जवाब दिया कि बिल्कुल नहीं।

सीएसके ने 14 में से सिर्फ 6 मैच ही जीते हैं

बता दें कि सीजन के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ पंजाब प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो गई। उसके 14 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स हैं। वहीं, चेन्नई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। उसने भी 14 में सिर्फ 6 मैच ही जीते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल