न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : धोनी ने किया अगले साल के आईपीएल में खेलने पर खुलासा, कही यह बात

कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी शायद अगले साल का आईपीएल ना खेलें। लेकिन अब इस पर धोनी ने साफ कर दिया हैं कि वे आईपीएल 2021 में भी खेलते नजर आएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 9:17:01

IPL 2020 : धोनी ने किया अगले साल के आईपीएल में खेलने पर खुलासा, कही यह बात

बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच हुए मुकाबले में चेन्नई ने 9 विकेट से जीत के साथ अपने सीजन का सम्मानजनक अंत किया। शुरुआत में चेन्नई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और महेंद्र सिंह धोनी भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी शायद अगले साल का आईपीएल ना खेलें। लेकिन अब इस पर धोनी ने साफ कर दिया हैं कि वे आईपीएल 2021 में भी खेलते नजर आएंगे। पंजाब के खिलाफ जब धोनी मैदान पर टॉस करने उतरे तो उन्होंने साफ किया कि सीएसके की तरफ से उनका यह आखिरी मैच नहीं है।

इस सीजन का अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतरे धोनी का यह बयान उनके चाहने वालों के लिए यादगार बन गया। उन्होंने टॉस के दौरान कमेंटेटर से बात करते हुए कहा कि वह अगले साल भी चेन्नई की अगुवाई करेंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैनी मॉरीसन ने जब धोनी से पूछा कि क्या किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच चेन्नई की तरफ से उनका आखिरी मैच है, उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर नहीं।'

धोनी ने कोविड-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित होने के बाद इस साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी लेकिन उनका कम से कम दो साल तक आईपीएल में खेलने की संभावना थी।

धोनी ने भारत की तरफ से आखिरी मैच पिछले साल वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के रूप में खेला था। चेन्नई के लिए यह सत्र बेहद निराशाजनक रहा। तीन बार की चैंपियन टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के प्लेआफ में पहुंचने में नाकाम रही। अगले साल आईपीएल अप्रैल-मई में आयोजित किया जाएगा लेकिन विश्व में कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए इसकी तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर