Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : धवन ने लगाया अपने आईपीएल करियर का पहला शतक, 13 साल बाद मिली सफलता

दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 101 रनों की नाबाद पारी शिखर धवन ने खेली। 34 वर्षीय धवन ने 13 साल के अपने टी-20 करियर में पहली बार शतक लगाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 18 Oct 2020 12:04:36

IPL 2020 : धवन ने लगाया अपने आईपीएल करियर का पहला शतक, 13 साल बाद मिली सफलता

बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मैच में दिल्ली को जीत मिली जिसमें शिखर धवन का बहुत बड़ा हाथ रहा। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी कर 180 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में दिल्ली ने अंतिम ओवर में मैच अपने नाम किया। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 101 रनों की नाबाद पारी शिखर धवन ने खेली। 34 वर्षीय धवन ने 13 साल के अपने टी-20 करियर में पहली बार शतक लगाया। टी-20 करियर में 7000 से अधिक रन और 250 से अधिक मैच खेल चुके धवन ने पहली बार क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में शतक लगाया।
धवन ने चेन्नई के खिलाफ यहां 58 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया। धवन को उनकी इस यादगार और मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैन ऑफ द मैच लेने के बाद धवन ने कहा कि आईपीएल के 13 साल के इतिहास में पहली बार शतक लगाना शानदार रहा। उन्होंने कहा, ‘यह बेहद ही खास है कि 13 साल से आईपीएल खेल रहा हूं और यह मेरी पहली शतकीय पारी है। मैं काफी खुश हूं। सत्र की शुरूआत से मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं लेकिन 20 रन के स्कोर को 50 रन में नहीं बदल पा रहा था।’ उन्होंने कहा, ’मैं मानसिक तौर पर सकारात्मक था, और रन बनाने की कोशिश कर रहा था। मैं अब पहले से ज्यादा फिट हूं। मैं तेज दौड़ रहा हूं और तारोताजा महसूस कर रहा हूं।’ बता दें कि शिखर धवन अब तक आईपीएल में कई टीमों से खेल चुके हैं और अब तक 168 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 34 की औसत से 4938 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान रिकॉर्ड 39 अर्धशतक लगाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका