न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : एक और बच्ची हुई दुष्कर्म का शिकार, 11 साल की बालिका घर के बाहर खेल रही थी, पुलिस ने आनन-फानन में की कार्रवाई

उत्तरप्रदेश के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में एक और मामला सामने आया जिसमें 11 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 7:51:16

उत्तरप्रदेश : एक और बच्ची हुई दुष्कर्म का शिकार, 11 साल की बालिका घर के बाहर खेल रही थी, पुलिस ने आनन-फानन में की कार्रवाई

दुष्कर्म के मामले समाज को शर्म महसूस करवाते हैं और इंसानियत पर सवाल खड़े करते हैं। लेकिन फिर भी ये मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तरप्रदेश के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में एक और मामला सामने आया जिसमें 11 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया गया। एक राहगीर ने उसे देख लिया। इसके बाद पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को जेल भेजा गया है।

न्यू आगरा क्षेत्र में 11 साल की बालिका झोपड़ी में रहती है। वह बुधवार रात को 10 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी रकाबगंज क्षेत्र निवासी नंदन कुमार बाइक से आया। आरोप है कि उसने बालिका से बातचीत शुरू कर दी। उसको टच स्क्रीन मोबाइल दिलाने का लालच दिया। इसके बाद बालिका को बाइक पर बैठाकर ले गया। उसे सदर के टैंक चौराहे पर ले आया।

यहां पर झाड़ियों में बनी एक कोठरी में ले गया। उस पर एक राहगीर की निगाह पड़ गई। शक होने पर उसने शोर मचा दिया। इस पर रास्ते से गुजरती पीआरवी आ गई। पुलिस के आने पर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने लोगों की मदद से पीछा करके उसे पकड़ लिया। आरोपी को थाना सदर लेकर आए। जानकारी पर परिजन आ गए। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया। उधर, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक एजेंसी में डिलीवरी ब्वॉय है आरोपी: सीओ सदर

क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर महेश कुमार ने बताया कि आरोपी नंदन कुमार संजय प्लेस की एक चॉकलेट कंपनी की एजेंसी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है, जबकि सदर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम जाब कर रहा था। वह शादीशुदा है। उसकी एक बेटी है। वह डिलीवरी करने ही न्यू आगरा क्षेत्र गया था। तभी बच्ची मिल गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी को समय रहते पकड़ लिया। नहीं तो बच्ची की जान को भी खतरा हो सकता था। आरोपी के खिलाफ सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शराब पी थी। इसके बाद सड़क पर घूमती बच्ची की तलाश में था। इस पर उसे मिल गई। बालिका ने अपने बयान में घटना की बात कही है। परिजनों ने भी तहरीर में दुष्कर्म की बात लिखकर दी।

पुलिस ने आनन-फानन में की कार्रवाई

इरादतनगर क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस घटना के बाद एक समाज के लोगों ने पंचायत की थी। पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। उधर, हाथरस में युवती की हत्या का मामला सुर्खियों में है। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। ऐसे में पुलिस बालिका के साथ हुई घटना में किसी तरह की देरी नहीं करना चाहती थी। आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल