न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या दिल्ली में दोबारा लगेगा लॉकडाउन? डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले- बस कुछ बाजारों के लिए नियम बदले जाएंगे

देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को कई बड़े फैसले लिए। जिसमें दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन की बात भी कही गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Nov 2020 2:03:14

क्या दिल्ली में दोबारा लगेगा लॉकडाउन? डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले- बस कुछ बाजारों के लिए नियम बदले जाएंगे

देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को कई बड़े फैसले लिए। जिसमें दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन की बात भी कही गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि उन बाजारों में दोबारा लॉकडाउन की बात कही जहां कोरोना के व्यापक मामले हैं और कोविड-19 से बचाव के उपाय नहीं किये जा रहे। हालांकि व्यापारी संगठनों ने इसका विरोध किया है। अब दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा कि हमारा लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का कोई इरादा नहीं है। उधर, उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में होने वाली शादियों में मेहमानों की संख्या 200 की जगह सिर्फ 50 रखने के केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे दिल्ली के वेडिंग मार्केट पर असर पड़ सकता है। इस साल नवंबर-दिसंबर में शादियों के 7 बड़े मुहूर्त हैं। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन से शादियों का सीजन शुरू होगा।

डिप्टी सीएम बोले- कुछ बाजारों के लिए नियम बदले जाएंगे

डिप्टी सीएम सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि मैं दुकानदारों को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि आपकी दुकानें खुली रहें। अगर जरूरत पड़ती है तो कुछ बाजारों के लिए नियम बदले जाएंगे। हमने केंद्र से यही गुजारिश की है, लेकिन किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं लगेगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन बिल्कुल नहीं लगाया जाएगा। सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में फिर लॉकडाउन नहीं होगा। यहां इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। कुछ स्थानीय प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। अभी अधिकतम टेस्ट किए जा रहे हैं, जिसकी संख्या और बढ़ पाएगी। छठ पूजा के दौरान बड़ी सभाओं के कारण यह वायरस आसानी से फैल सकता है इसलिए प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।

बता दे, एक दिन पहले सीएम केजरीवाल ने कहा था, 'यदि बाजारों में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा और वह जगह कोरोना हॉट स्‍पॉट बन सकती है तो ऐसे बाजारों को कुछ दिनों के लिए बंद करने की इजाजत मिलनी चाहिए। केंद्र को ऐसा प्रस्‍ताव भेजा जा रहा है।' इसके ये मायने निकाले गए कि दिल्ली में बाजारों के लिए लॉकडाउन लग सकता है।

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना बेकाबू हो रहा। संक्रमितों के साथ-साथ मौत के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात बेकाबू होते देख गृह मंत्री अमित शाह खुद मोर्चे पर उतर आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर