न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसान आंदोलन के चलते आज कई रूट बंद, ट्रैफिक को लेकर नया अलर्ट जारी

ऐसे में गाजियाबाद से दिल्‍ली आने वालों को आनंद विहार, DND, चिल्‍ला, अप्‍सरा और भोपरा बॉर्डर के रास्‍ते दिल्‍ली आने की सलाह दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Dec 2020 11:29:29

किसान आंदोलन के चलते आज कई रूट बंद, ट्रैफिक को लेकर नया अलर्ट जारी

नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसानों के आंदोलन का 19वां दिन है। किसान नेता और सरकार के बीच कृषि कानूनों के प्रावधानों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आज भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उधर, RSS से जुड़ा संगठन स्वदेशी जागरण मंच भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का सपोर्ट कर रहा है। संगठन का कहना है कि किसानों को MSP की गारंटी मिलनी चाहिए। इससे कम कीमत पर खरीद को गैर-कानूनी घोषित करना चाहिए।​​​​​​​ उधर किसान आंदोलन के कारण पड़ोसी राज्‍यों के लोगों को दिल्‍ली आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्‍ली में भी एक से दूसरी जगह जाने में दिक्‍कत हो रही है। किसान आंदोलन के बीच सोमवार के लिए ट्रैफिक को लेकर नया अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में गाजियाबाद से दिल्‍ली आने वालों को आनंद विहार, DND, चिल्‍ला, अप्‍सरा और भोपरा बॉर्डर के रास्‍ते दिल्‍ली आने की सलाह दी गई है।

- ट्रैफिक पुलिस ने किसान प्रदर्शन का केंद्र बने सिंघु बॉर्डर, औचंडी, पियाऊ मनियारी, सभोली और मंगेश सीमा को भी बंद कर दिया है। ऐसे में इन इलाकों से दिल्‍ली आने वाले हजारों लोगों को देश की राजधानी में दाखिल होने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन रूट के बजाय आमलोगों को लामपुर, सफियाबाद और सिंघु टोल टैक्‍स बॉर्डर के जरिये दिल्‍ली आने की सलाह दी गई है।

- इसके साथ ही मुकरबा और GTK रोड से भी ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुए लोगों को आउटर रिंग रोड, जीटीके रोड और NH-44 रूट से यात्रा न करने की सलाह दी है।

बता दें कि नए कृषि कानून के खिलाफ आज किसान संगठनों ने देशभर में भूख हड़ताल का आह्वान किया है। दिल्ली के अलग-अलग नाकों पर किसान संगठन धरनास्थल पर ही अनशन करेंगे। दिल्ली की अलग-अलग सीमा पर सुबह आठ से पांच बजे तक कुल 40 किसानों के लीडर भूख हड़ताल करेंगे। हरिंदर सिंह ने बताया कि इनमें से 25 संगठनों के लोग सिंघु बॉर्डर, 10 संगठनों के टिकरी बॉर्डर और 5 संगठनों के यूपी बॉर्डर पर धरना देंगे। किसानों ने अलग-अलग हिस्सों में अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। किसानों को दिल्ली की सीमाओं से हटाने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट 16 दिसंबर को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे की बेंच में इसकी सुनवाई होगी। अर्जी लगाने वाले लॉ स्टूडेंट ऋषभ शर्मा का कहना है कि किसान आंदोलन के चलते सड़कें जाम होने से लोग परेशान हो रहे हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण बढ़ने का भी खतरा है।

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के 3 नेताओं के इस्तीफे पर BKU के प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों में कोई फूट नहीं है। जिन 3 नेताओं ने इस्तीफा दिया है, वे अपने संगठन के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह से नाराज थे।

केजरीवाल उपवास रखेंगे, अमरिंदर ने कहा- नौटंकी कर रहे

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने किसानों की भूख हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा है कि वह खुद भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी भूख हड़ताल करने की अपील की है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल के उपवास को नौटंकी बताया।

भारतीय किसान यूनियन (पंजाब) के जनरल सेक्रेटरी हरिंदर सिंह का कहना है कि सरकार को अपनी जिद से पीछे हटना ही होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका