न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : रोहिणी के एक घर में खुलेआम चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, इस तरह हुआ भंडाफोड़

राजधानी दिल्ली में रोहिणी सेक्टर-6 इलाके के एक घर में खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था जिसका खुलासा एक पीडिता द्वारा महिला आयोग के पास फोन आने से हुआ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Aug 2020 8:46:11

दिल्ली : रोहिणी के एक घर में खुलेआम चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, इस तरह हुआ भंडाफोड़

कोरोना का समय जारी हैं लोग एक-दूसरे के संपर्क में आने से कतरा रहे हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली में रोहिणी सेक्टर-6 इलाके के एक घर में खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था जिसका खुलासा एक पीडिता द्वारा महिला आयोग के पास फोन आने से हुआ। आयोग की 181 हेल्पलाइन पर महिला ने कॉल कर इसकी जानकारी दी और अपनी व्यथा सुनाई। दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार देर रात रोहिणी सेक्टर-6 से एक लड़की को जिस्मफरोशी के गोरख धंधे से रिहा करवाया और सेक्स रैकेट बंद करवाया।

लड़की ने बताया कि उसके पुराने घर के पास रहने वाले एक जानकार व्यक्ति ने उसे कहा था कि वो उसे शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने वाली नौकरी दिलवाएगा। लड़के की बातों में आकर लड़की उसके साथ 25 अगस्त को रोहिणी सेक्टर 6 के एक घर में गई, जहां उससे 3 दिन जिस्मफरोशी करवाई गई। जब लड़की ने मना किया तो उसे धमकाया गया और घर में लॉक कर दिया गया। लड़की ने बताया कि उस घर में दिन में कई कस्टमर आते थे और वहां जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम चलता है।

सूचना मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल एवं सदस्या किरण नेगी ने एक टीम देर रात गठित की जो पुलिस के साथ दिए गए पते पर पहुंची। घर के अंदर टीम ने पाया कि पीड़िता के अलावा दो महिलाएं, मुख्य आरोपी और कुछ कस्टमर भी थे।

मुख्य आरोपी जितेश एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया और टीम को अंदर आते देख वो पीछे के दरवाजे से भाग खड़ा हुआ। उन दोनों के साथ एक और महिला ने भी भागने का प्रयास किया जो नाकाम रहे। महिला ने बताया कि वो जितेश की पार्टनर है और उसने कबूला की दोनों मिलकर वहां जिस्मफरोशी का काम करवाते हैं।

मौके से कॉल करके शिकायत करने वाली पीड़िता को रेस्क्यू करवाया गया और घर में मौजूद सभी व्यक्तियों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस के सामने दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया किस प्रकार उसे धोखे से घर में लाकर जिस्मफरोशी में धकेलने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी जितेश की पार्टनर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और ITPA सेक्शन 3/4/5/6 और IPC सेक्शन 343/506/509/34 के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मुख्य आरोपी जितेश को भी तलाश रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्यवाही के बाद पीड़िता को सुरक्षित उसके घर वापस पहुंचा दिया गया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, “दिल्ली के कोने-कोने में चल रहे स्पा सेक्स रैकेट में हमने जब एक्शन किया तो पूरी दिल्ली में खलबली मच गई। जगह-जगह लड़कियों को पैसों का लालच देकर जिस्मफरोशी में धकेल दिया जाता है। हमारी टीम ने इस मामले में सक्रियता और बहादुरी दिखाते हुए देर रात पुलिस के साथ इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और लड़की को सेक्स रैकेट से मुक्ति दिलवाकर सुरक्षित घर पहुंचाया। पुलिस ने भी इस मामले में पूरा सहयोग दिया एवं आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की। कई घरों में जिस्मफिरोशी के धंधे जो धड़ल्ले से चल रहे हैं, उन पर लगाम कसी जानी ही चाहिए! दिल्ली महिला आयोग दिन रात मेहनत कर दिल्ली की लड़कियों की सुरक्षा कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत