Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद बाहर निकलने पर बैन

दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने इसके तहत यात्रियों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Dec 2020 10:08:07

दिल्ली: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद  बाहर निकलने पर बैन

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इसके तहत हर राज्य की संक्रमण रोकने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली देश की राजधानी होने के कारण बाहर से आने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तमाम इंतजाम करने की कवायद की जा रही है। दिल्ली मेट्रो ने इसके तहत ही 31 दिसंबर के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने एक नया दिशानिर्देश के अनुसार राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में से रात 9 बजे के बाद बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि, वहां से चलने वाली अंतिम ट्रेन तक यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। नए साल के जश्न में होने वाली भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए कवायद की गई है।

दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने इसके तहत यात्रियों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

दिल्ली में दो दिन नाईट कर्फ्यू

बता दे, नए साल पर कोरोना गाइडलाइन टूटने की आशंका को देखते हुए दिल्‍ली में रात को कर्फ्यू (Delhi Night Curfew) लगाने का निर्णय लिया गया है। दिल्‍ली में दो दिन का नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पांच से ज्यादा लोग इकट्‌ठा नहीं हो सकेंगे। ये पाबंदियां आज रात 11 बजे से 1 जनवरी सुबह 6 बजे तक और 1 जनवरी रात 11 बजे से 2 जनवरी की सुबह 6 बजे तक लागू रहेंगी। राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के खतरे को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने का यह फैसला दिल्‍ली डिजास्‍टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने लिया है। यह फैसला नए साल पर होने वाले समारोह और जश्‍न में भीड़ उमड़ने और कोविड नियमों की अनदेखी की आशंकाओं को देखते हुए लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका