दिल्ली के सरिता विहार इलाके में देर रात सड़क पर बर्थडे पार्टी कर रहे कुछ युवकों ने पुलिस कॉन्स्टेबल को बीएमडब्लू कार से टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की। दरअसल, कुछ युवक जन्मदिन के नाम पर सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे। कॉन्स्टेबल ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो नशे में धुत्त अमीरजादों ने अपनी बीएमडब्लू कार से टक्कर मार दी।
![नशे में धुत सड़क पर बर्थडे पार्टी मना रहे लड़कों ने कॉन्स्टेबल पर चढ़ाई BMW कार, दोनों पांव में आई गंभीर चोट delhi police,constable,bmw car,accident news,delhi news]()
कॉन्स्टेबल को कुचलने के बाद आरोपी कार को लेकर भागने लगे। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने उनका पीछा किया तो वो तेज रफ्तार से कार को भगाने लगे। इस दौरान गाड़ी चला रहा युवक अपना नियंत्रण खो बैठा और उसकी बीएमडब्लू कार पेड़ से जाकर टकरा गई और रूक गई। गाड़ी में सवार युवक एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार युवकों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
![नशे में धुत सड़क पर बर्थडे पार्टी मना रहे लड़कों ने कॉन्स्टेबल पर चढ़ाई BMW कार, दोनों पांव में आई गंभीर चोट delhi police,constable,bmw car,accident news,delhi news]()
दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल जितेंद्र ने युवकों को शोर-शराब नहीं करने और सड़क पर बर्थडे पार्टी नहीं मनाने को कहा। इस पर युवकों ने कहा कि वो लोकल हैं और ऐसे ही जन्मदिन का जश्न मनाएंगे। इस पर जितेंद्र ने सपोर्ट स्टाफ को बुला लिया तो आरोपियों ने उसके ऊपर कार चढ़ा दी। कार की जोरदार टक्कर से कॉन्स्टेबल जितेंद्र के दोनों पांव में गंभीर चोटें आई हैं। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच तो उनमें फ्रैक्चर मिला। इसके बाद पुलिसकर्मी के दोनों पांव पर प्लास्टर चढ़ाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बीएमडब्लू कार की तलाशी ली तो उसके अंदर बीयर की बोतलें मिलीं। साथ ही कार के एयर बैग और दरवाजे खुले हुए थे।