न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे 400 पेट्रोल पंप, टैक्सी और ऑटो चालक भी है हड़ताल पर

दिल्ली सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने से इनकार के विरोध में नाराज पेट्रोल पंप मालिकों ने सोमवार को हड़ताल बुलाई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Oct 2018 11:28:37

दिल्ली में 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे 400 पेट्रोल पंप, टैक्सी और ऑटो चालक भी है हड़ताल पर

दिल्ली सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने से इनकार के विरोध में नाराज पेट्रोल पंप मालिकों ने सोमवार को हड़ताल बुलाई है। इस दौरान 400 पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सीएनजी पंप बंद रहेंगे। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स असोसिएशन (डीपीडीए) ने सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक के लिए बंद की घोषणा की है। डीपीडीए ने बताया कि दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों पर वैट कम नहीं किया है। इसकी वजह से हमें लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। हम दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के विरोध में 22 अक्टूबर (सोमवार) को 24 घंटे के लिए सभी पेट्रोल पंप बंद रखेंगे।

इस घोषणा के साथ ही सोमवार को दिल्ली वासियों पर हड़ताल की दोहरी मार पड़ने वाली है क्योंकि इससे पहले ही टैक्सी और ऑटो यूनियनों ने भी हड़ताल बुलाई है। ऑटो-रिक्शा और टैक्सी यूनियन ने कैब एग्रीगेटर्स को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

उधर, डीपीडीए के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने कहा, 'केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत 4 सितंबर को 2.50 रुपये कम कर दी है। इसके बाद हरियाणा और यूपी सहित कई राज्यों में वैट में कटौती की गई, जिससे वहां के लोगों को राहत मिली है। लेकिन दिल्ली स रकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर वैट घटाने से इनकार कर दिया है, जिससे पड़ोसी राज्यों हरियाणा और यूपी की तुलना में ईंधन यहां ज्यादा महंगा हो गया है।'

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये की कटौती करने के बाद राज्यों को वैट में कटौती करने का सुझाव दिया था। जिसके बाद बीजेपी शासित कई राज्यों ने इसे मानते हुए वैट में कटौती की थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल