Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: 18 फरवरी से शुरू होगी नर्सरी में एडमिशन की प्रक्रिया, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किया है कि नर्सरी और अन्य क्लासेज के लिए एडमिशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Feb 2021 1:05:26

दिल्ली: 18 फरवरी से शुरू होगी नर्सरी में एडमिशन की प्रक्रिया, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किया है कि नर्सरी और अन्य क्लासेज के लिए एडमिशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक आने वाले एकेडमिक सेशन के लिए एडमिशन की प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगी। शिक्षा निदेशालय ने एडमिशन की प्रक्रिया पर काम करना शुरू कर दिया है। एडमिशन के लिए पैरेंट्स 18 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे। पहली लिस्ट से रिक्त सीटों के लिए दूसरी एडमिशन लिस्ट 25 मार्च को जारी की जाएगी। राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया 31 मार्च 2021 तक पूरी कर ली जानी है। इसके बाद 1 अप्रैल 2021 नये शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कक्षाओं का आयोजन किया जाना है। दिल्ली में सभी प्राइवेट स्कूलों को 15 फरवरी तक शिक्षा विभाग के साथ एडमिशन से संबंधित सारी डिटेल को जमा कराने को कहा गया है। आपको बता दे, इस साल प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन पूरी तरह से ऑनलाइन की जाएगी जबकि सरकारी स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड्स में की जाएगी।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने भी ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर भी जानकारी दी कि दिल्ली सरकार ने नर्सरी दाखिले के लिए समय सारिणी का एलान कर दिया है। सभी बच्चों और अभिभावकों को मेरी शुभकामनाएं।

एडमिशन की प्रोसेस के दौरान पैरेंट्स अपने बच्चों को केजी या पहली कक्षा के साथ साथ नर्सरी में भी एनरोल कर सकते हैं। पूरे दिल्ली में करीब 1700 स्कूल एडमिशन की प्रक्रिया को शुरू करेंगे। नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 4 साल और केजी में एडमिशन के लिए कम से कम उम्र 5 साल होनी चाहिए।
महत्त्वपूर्ण तिथियां

- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की शुरुआत- 18 फरवरी, 2021
- अप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख- 4 मार्च, 2021
- एडमिशन की पहली लिस्ट की रिलीज की तारीख- 20 मार्च, 2021
- एडमिशन की दूसरी लिस्ट रिलीज होने की तारीख- 25 मार्च, 2021
- एडमिशन की प्रक्रिया की आखिरी तारीख- 31 मार्च, 2021
- कक्षाएं शुरू होनी की तारीख- 1 अप्रैल, 2021

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल एडमिशन की प्रक्रिया में देरी हो गई है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने दिसंबर में कहा था कि इस साल नर्सरी दाखिला प्रक्रिया को शुरू न किया जाए क्योंकि बीते नौ महीने से कोविड के चलते स्कूल बंद थे और आगे भी जब तक वैक्सीन न आए बंद ही रहने वाले थे।

आपको बता दे, हर साल दिल्ली में नर्सरी क्लासेज के लिए एडमिशन की प्रक्रिया की शुरूआत नवंबर- दिसंबर में होती है और जनवरी तक एडमिशन पूरा कर लिया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका