न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त की सुबह 6 बजे से 32 घंटे तक दिल्ली मेट्रो की पार्किंग रहेंगी बंद

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 अगस्त सुबह से दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की सभी पार्किंग 32 घंटे बंद रहेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Aug 2018 4:48:10

स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त की सुबह 6 बजे से 32 घंटे तक दिल्ली मेट्रो की पार्किंग रहेंगी बंद

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 अगस्त सुबह से दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की सभी पार्किंग 32 घंटे बंद रहेंगी। इस दौरान पार्किंग में न ही तो वाहनों का प्रवेश होगा और न ही पार्किंग में पहले से खड़े वाहनों को बाहर निकाला जा सकेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, 'स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनाए गए सुरक्षा उपायों को देखते हुए मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा 14 (मंगलवार) शाम 6 बजे से 15 अगस्त (बुधवार) दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी।'

डीएमआरसी के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा कारणों के चलते 14 अगस्त की सुबह 6 बजे से दिल्ली मेट्रो से सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग बंद कर दी जाएगी।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के पश्चात दोपहर 2 बजे के बाद पार्किंग यात्रियों के लिए खोल दी जाएंगी। डीएमआरसी ने पार्किंग ठेकेदारों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

डीएमआरसी ने पार्किंग स्थल के सभी ठेकेदारों को यह भी आदेश दिया है कि वे इस अवसर का उपयोग स्वच्छ भारत अभियान की भावना के तहत करें और सभी पार्किंग स्थलों की सफाई करें। यही नहीं दिल्ली पुलिस ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को देखते हुए एडवाजरी जारी की है।

सोमवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होनी है, इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक एडवाजरी जारी करते हुए बाताया है कि 13 और 15 अगस्त के लिए कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत लाल किले के आसपास की करीब एक दर्जन से अधिक सड़के बंद रहेगी और यातायात के मार्ग को डायवर्ट किया जाएगा।

इससे पहले 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर भी सुरक्षा कारणों को देखते हुए 25 जनवरी की शाम छह बजे से दिल्ली मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक बंद रखे गए थे। यहीं नहीं इस दौरान चार मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश और निकासी बंद थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल