'बाबा का ढाबा' आज यह नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। नाम से पता चलता है कि हम किसी ढ़ाबे की बात कर रहे है। जी हां, यह ढ़ाबा दिल्ली के मालवीय नगर में है और ढ़ाबे को एक बुजुर्ग कपल चलाता है। लॉकडाउन के पहले लोग यहां खाना खाने आया करते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद उनकी दुकान पर कोई नहीं आता है। जिसकी वजह से इस ढ़ाबे को चलाने वाला बुजुर्ग कपल बेहद मुश्किलों में है लेकिन अब सब कुछ बदल गया है अब इस ढ़ाबे के सामने लंबी लाइन लगी हुई है। ऐसा तब हुआ जब कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो ने कपल के चेहरे पर मुस्कान वापस लौटा दी है।
Do visit if you are in Delhi! 🙏🙏
— Randeep
बाबा का ढाबा
Block B, Shivalik Colony, Opposite Hanuman Mandir, Malviya Nagar, South Delhi. #SupportLocal #BabaKaDhaba https://t.co/yEfZPx3YAGक्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक 80 साल के बुजुर्ग की आंखें नम थी। उनको तकलीफ थी कि कोई भी उनके ढाबे में खाना खाने नहीं आता। किसी शख्स ने उनका वीडियो वायरल कर दिया। इस वीडियो को कई बड़ी हस्तियों ने भी ट्वीट किया और बुजुर्ग की मदद करने को कहा। वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बात बाबा का ढाबा में लंबी लाइन लग गई। दूर-दूर से लोग ढाबे की स्पेशल मटर पनीर खाने आ रहे हैं। इतना ही भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन और बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर भी मदद के लिए आगे आईं। इसके साथ ही सोशल मीडिया में #BABAKADHABA टॉप ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया में उनका बुजुर्ग का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांता प्रसाद (बाबा का ढाबा) ने कहा कि केवल हमारा नहीं सबकी मदद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं अकेला नहीं बहुत लोगों को खाने को रोटी नहीं रहने के लिए घर नहीं है।
आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने भी अपनी ओर से इनकी मदद की। सोमनाथ भारती की ओर से ‘बाबा के ढाबा’ पर जरूरी सामान दिया गया। साथ ही अब कई लोग इस जगह पर खाने और साथ ही साथ हाथ बंटाने के लिए पहुंच रहे हैं। ट्विटर और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर इन बाबा की कहानी हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रही है।#बाबाकाढाबा #dilliwalon #dil
दिल्ली! चलो ‘बाबा का ढाबा’ पर मटर पनीर खाते हैं! मालवीय नगर में! 🙏🏽🙏🏽🙏🏽💜💜💜 #SupportSmallBusinesses #VocalForLocal
कौन हैं कांता प्रसाद
'बाबा का ढाबा' चलाने वाले बुजुर्ग का नाम कांता प्रसाद है और पत्नी का नाम बादामी देवी है। ये दोनों कई सालों से मालवीय नगर में अपनी छोटी सी दुकान लगाते हैं। दोनों की उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है। कांता प्रसाद बताते हैं कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। लेकिन तीनों में से कोई उनकी मदद नहीं करता है। वो सारा काम खुद ही करते हैं और ढाबा भी अकेले ही चलाते हैं। कांता प्रसाद पत्नी की मदद से सारा काम करते हैं। वो सुबह 6 बजे आते हैं और 9 बजे तक पूरा खाना तैयार कर देते हैं। रात तक वो दुकान पर ही रहते हैं। लॉकडाउन के पहले लोग यहां खाना खाने आया करते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद उनकी दुकान पर कोई नहीं आता है। इतना कहकर वो रोने लगते हैं।
बता दें, तमाम लोगों का सपोर्ट मिलने के बाद अब बाबा का ढाबा शानदार चल रहा है। कांता प्रसाद का कहना है कि अब उनका बिजनेस अच्छा चल रहा है।














