Delhi: Kanta Prasad, the 80-year-old owner of 'Baba Ka Dhaba', starts a new restaurant in Malviya Nagar.
— ANI (@ANI) नए रेस्टोरेंट की ओपनिंग के दिन कांता प्रसाद की आंखों में आंसू छलक आए। कांता प्रसाद ने कहा कि हमें बहुत खुशी हो रही है, हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा रेस्टोरेंट खोल पाएंगे। हम अपनी जनता का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमें यह खुशी दी है। सभी मीडिया वालों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमें यहां तक पहुंचाया है।
"We're very happy, god has blessed us. I want to thank people for their help, I appeal to them to visit my restaurant. We will serve Indian & Chinese cuisine here," he says. pic.twitter.com/Rg8YAaJ1zk
न्यूज एजेंसी एएनआई ने 4 तस्वीरों को शेयर किया है। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि बाबा कांता प्रसाद काउंटर पर बैठे हैं। दूसरी तस्वीर में रेस्टोरेंट के इंटीरियर को दिखाया गया है। तीसरी तस्वीर में किचन को दिखाया गया है।
उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमें आशीर्वाद दिया है। मैं लोगों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उनसे अपने रेस्टोरेंट का दौरा करने की अपील करता हूं। हम यहां भारतीय और चीनी व्यंजन परोसेंगे।'
बाबा कांता प्रसाद ने ढाबे के पास ही नया रेस्टोरेंट खोल दिया है। कांता प्रसाद के रेस्टोरेंट का नाम भी 'बाबा का ढाबा' ही है। पुराने बाबा के ढाबा से 5 मिनट की दूरी पर स्तिथ है। उनका कहना है कि गौरव से उनका कोई मनमुटाव नहीं है। वो चाहते हैं गौरव उनके रेस्तरां में खाना खाने आएं, उनकी वजह से ही वो यहां तक पहुंचे हैं। 












