न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए कर सकते है ऑनलाइन आवेदन, होगी होम डिलीवरी

हाई सिक्युरिट रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर पाने के लिए दिल्ली के लोगों को अब ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 1:51:44

दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए कर सकते है ऑनलाइन आवेदन, होगी होम डिलीवरी

हाई सिक्युरिट रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर पाने के लिए दिल्ली के लोगों को अब ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि ऑटो कंपनियां जल्द ही हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा शुरू कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि इस उपभोक्ताओं को दी जाने वाली इस सुविधा के बाबत दिल्ली सरकार और ऑटो कंपनियां बातचीत चल रही है। इनमें तीन कंपनियां शामिल हैं, जिनसे दिल्ली सरकार बात कर रही है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की होम डिलिवरी के लिए दिल्ली सरकार ने एक प्लान तैयार किया है। इसके तहत वाहन मालिक जैसे ही नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा, उसे एसएमएस के जरिये बताया जाएगा कि कौन कर्मचारी घर पर नंबर प्लेट लगाने के लिए आएगा? और कब तक पहुंचेगा?

- ऑनलाइन आवेदन में नहीं देना होगा आरसी और आइडी प्रूफ
- दिल्ली सरकार की तरफ से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को आसान किया गया है।
- ऑनलाइन पोर्टल पर अब किसी भी तरह के दस्तावेज को अपलोड करने की जरूरत नहीं है।
- अब केवल गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर भरना होगा।
- कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है।
- दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उपभोक्ताओं को इस लिंक bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाना होगा।
- उसके बाद उपभोक्ताओं को प्राइवेट वाहन और कमर्शियल वाहन के दो विकल्प देखाई देंगे।
- प्राइवेट व्हीकल टैब पर क्लिक करने पर पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, CNG और CNG+पेट्रोल का विकल्प चुनना होगा। ऐसा करते ही पेट्रोल टाइप के टैब पर क्लिक करने पर वाहनों की श्रेणी खुलेगी। इनमें मोटरसाइकिल, कार, स्कूटर, ऑटो और भारी वाहन जैसे विकल्प सामने आएंगे, जिनमें से आपको एक चुनना होगा।
- इसके बाद उपभोक्ताओं को राज्य का विकल्प भरना होगा, यहां डीलर्स के विकल्प मौजूद होंगे। यहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन तारीख, इंजन और चेसिस नंबर, ई-मेल और मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी।
- इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी। इसमें वाहन मालिक का नाम, पता और दूसरी जानकारी भरनी होगी। फिर वाहन की आरसी और आईडी प्रूफ भी अपलोड करना होगा। इस जानकारी को अपलोड करने के बाद मोबाइल फोन पर ओटीपी जेनरेट हो जाएगा।
- वाहन की बुकिंग का समय और दिन का विकल्प भरना होगा। प्रक्रिया के सबसे अंत में उपभोक्ताओं को भुगतान का विकल्प दिखाई देगा, जिसे आपको भरना होगा।

बता दें कि इस महीने के अंत तक यानी 30 अक्टूबर तक सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर लगाना अनिवार्य है। ऐसे में 30 अक्टूबर के बाद जिन भी वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगा होगा उन्हें 5000 से 10000 रुपये तक का जुर्माना अदा करना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती