न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में ऑनर किलिंग, बेटी की हत्या कर शव 80 किमी दूर फेंक आए माता-पिता

नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां बेटी के लव मैरिज करने से खफा परिजनों ने उसकी हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Feb 2020 9:25:19

दिल्ली में ऑनर किलिंग, बेटी की हत्या कर शव 80 किमी दूर फेंक आए माता-पिता

नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां बेटी के लव मैरिज करने से खफा परिजनों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद परिवार वालों ने लाश को कार में रखकर दिल्ली से 80 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की जावा नहर में ठिकाने लगा दिया। मृतका की पहचान शीतल चौधरी के तौर पर हुर्ई है। इस मामले का पर्दाफाश तब हुआ, जब युवती के प्रेमी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखवाई।

माता-पिता समेत छह लोग गिरफ्तार

परिजनों से छिपकर एक ही गोत्र के युवक से शादी को इस हत्याकांड की वजह माना जा रहा है। मामले में न्यू अशोक नगर पुलिस ने माता-पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवती की मां सुमन, पिता रवीन्द्र, ताऊ संजय, फूफा ओम प्रकाश, फूफा के बेटे परवेश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि रवीन्द्र चौधरी अपने परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहते थे। उनकी बेटी शीतल चौधरी को पड़ोस में रहने वाले अंकित भाटी से प्यार हो गया था। शीतल और अंकित ने लगभग तीन साल तक रिश्ते में रहने के बाद पिछले साल अक्टूबर में आर्य समाज मंदिर पहुंचकर चुपके से शादी कर ली थी।

honour killing,love marriage,delhi,new ashok nagar,aligarh,police,delhi crime,news

परिवार ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि काफी समझाने पर भी वह शादी तोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, शीतल परिवार सहित न्यू अशोक नगर इलाके में रहती थी। परिवार में पिता रविन्द्र, मां व अन्य परिजन हैं।

ऐसे सामने आया मामला

बताया जा रहा है कि अंकित ने शीतल को कई बार फोन किया, तब उसका फोन स्वीच ऑफ बताता रहा। शीतल से संपर्क न होने की वजह से अंकित ने न्यू अशोक नगर थाने पहुंचकर उसके अपहरण की तहरीर दी। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने शीतल के घर जाकर उसके संबंध में पूछताछ की, तो परिजनों ने उसके अपनी बुआ के घर जाने की जानकारी दी। पुलिस बुआ के घर पहुंची, तो शीतल वहां भी नहीं मिली। कई दिन तक हाथ-पांव मारने के बाद भी खाली हाथ रही पुलिस ने शीतल के परिजनों की कॉल डिटेल निकलवाई तो परिवार शक के घेरे में आ गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो शीतल की हत्या का राज खुल गया। दिल्ली पुलिस ने जब अलीगढ़ पुलिस से संपर्क किया, तो यह खुलासा हुआ कि 30 जनवरी के दिन एक लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्त नहीं होने पर 2 फरवरी को अंत्येष्टि भी कर दी गई। उसके कपड़े, कुछ सामान और तस्वीर के सहारे दिल्ली पुलिस ने उसकी शिनाख्त शीतल चौधरी के रूप में की।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शीतल के दोस्त ने पुलिस को बताया कि शादी करने के बाद शीतल ने ही उससे कहा था कि वह अभी इसके बारे में किसी को नहीं बताएंगे। उसने कहा था कि अभी घर में कुछ प्रोग्राम हैं वो हो जाने के बाद वह अपने परिजनों को मना लेगी। मगर जब वो नहीं मानी तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर