न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर एक्शन, 10 गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 बाहरी छात्रों को गिरफ्तार किया है। साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने यह जानकारी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Feb 2020 7:48:12

दिल्ली:  गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर एक्शन, 10 गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 बाहरी छात्रों को गिरफ्तार किया है। साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। इनमें से कुछ छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के हैं तो कुछ दिल्ली-एनसीआर के प्राइवेट कॉलेज में पढ़ते हैं। आपको बता दे, 6 फरवरी की शाम को दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में छात्राओं के साथ अभद्रता की गई थी। गार्गी कॉलेज में आयोजित फेस्ट में जुबिन नौटियाल का शो आयोजित किया गया था। इसी शो के दौरान छात्राओं से अभद्रता की गई। इसके बाद छात्राओं ने 9 फरवरी (सोमवार) को अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया था और हौजखास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में हौज खास थाने में आईपीसी की धारा 452, 354, 509, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस का कहना है कि कई सारे लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है और कई संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है। डीसीपी ठाकुर ने बताया कि हौजखास पुलिस थाने में दर्ज कराए गए मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 11 से ज्यादा टीमें काम कर रही हैं। टेक्निकल डिटेल्स के अलावा एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। जांच टीम ने गार्गी कॉलेज प्रशासन से भी बातचीत की है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

वहीं गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ का यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। वकील मनोहर लाल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में गार्गी कॉलेज को लेकर जनहित याचिका दाखिल की है। इस जनहित याचिका में मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराए जाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने कहा कि जिस तरह से बाहरी लोग कॉलेज में घुसकर इतने बड़े पैमाने पर लड़कियों के साथ बदसलूकी की है उसकी सीबीआई की जांच जरूरी है।

लोकसभा में भी उठा मामला

सोमवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान असम से कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया था। उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से सवाल पूछते हुए कहा था कि गार्गी कॉलेज का वार्षिक समारोह छात्राओं के लिए दर्दनाक बन गया। उनके साथ कैंपस में जबरन घुसे बाहरी छात्रों ने छेड़छाड़ की। मंत्रालय इस मामले में क्या कार्रवाई करने जा रहा है?

बता दे, अभद्रता करने वाले हुड़दंगी कॉलेज की दीवार फांद कर जबरदस्ती कॉलेज परिसर में दाखिल हुए और छात्राओं से छेड़छाड़ की। कई आरोपियों ने तो कॉलेज के बाहर मेट्रो स्टेशन तक गार्गी कॉलेज की छात्राओं का पीछा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर