न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृषि कानूनों का विरोध : बैरिकेड के रूप में रखे गए ट्रक को किसानों ने ट्रैक्टर से हटाया, VIDEO

दिल्ली-बहादुरगढ़ हाईवे के पास टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए बैरिकेड के रूप में रखे गए ट्रक को किसानों ने ट्रैक्टर से खींच कर हटा दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Nov 2020 2:00:18

कृषि कानूनों का विरोध : बैरिकेड के रूप में रखे गए ट्रक को किसानों ने ट्रैक्टर से हटाया, VIDEO

खेती के नए कानूनों का विरोध कर रहे पंजाब-हरियाणा के हजारों किसान दिल्‍ली आने पर अड़ गए हैं। पंजाब-हरियाणा और हरियाणा-दिल्‍ली की सीमाओं पर इन किसानों का पुलिस से सामना हो रहा है। पंजाब से चल रहा किसानों का जत्था अब दिल्ली के नजदीक बहादुरगढ़ में दाखिल हो चुका है। सुबह 7:00 बजे किसानों ने सांपला और बहादुरगढ़ के बीच स्थित नेशनल हाईवे के रोहद टोल को पार कर लिया। अब दिल्ली (Delhi) की सीमाओं के चारों तरफ तगड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसान दिल्ली में न घुस पाए। पुलिस के अनुमान के अनुसार, दोनों राज्यों के लगभग 3,00,000 किसान दिल्ली पहुंचने के लिए तैयार हैं। ये किसान 33 संगठनों से जुड़े हैं और संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा हैं, जो 470 से अधिक किसान यूनियनों का अखिल भारतीय निकाय है। यह सभी राष्ट्रीय राजधानी में अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे।

दिल्ली-बहादुरगढ़ हाईवे के पास टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए बैरिकेड के रूप में रखे गए ट्रक को किसानों ने ट्रैक्टर से खींच कर हटा दिया।

बहादुरगढ़ में कई सीमाओं पर पुलिस की ओर से पत्थरों और वाहनों की दीवार बना दी गई है ताकि किसान अपने वाहन लेकर दिल्ली में न घुस पाए। बहादुरगढ़ के नेशनल हाईवे पर टिकरी बॉर्डर के पास भारी पुलिस अमला तैनात हैं। यहां पर कई मीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगाई गई है।

बड़े-बड़े ट्रक ट्राले खड़े किए गए हैं बीच-बीच में पत्थरों रास्ता रोका गया। मगर कुछ काम नहीं आया। किसानों ने हर नाके को ध्‍वस्‍त कर दिया। अभी किसान दिल्ली के चारों तरफ घूम कर यह देख रहे हैं कि दिल्ली में घुसने के लिए कौन सा रास्ता आसान होगा।

हो सकती है झड़प

करीब नौ बजे किसानों ने ट्रैक्‍टर का इस्तेमाल कर भारी पत्‍थरों को हटा दिया और वे दिल्‍ली की ओर बढ़ गए हैं। दिल्‍ली में किसान जंतर मंतर पर न पहुंच सके इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसानों और प्रशासन के बीच बड़ी झड़प हो सकती है।

किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली सरकार से 9 स्टेडियमों को अस्थाई जेल बनाने की इजाजत मांगी, लेकिन दिल्ली सरकार ने किसानों का समर्थन करते हुए पुलिस की मांग खारिज कर दी।

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से अपील की है कि किसान संगठनों से तुरंत बातचीत करें ताकि, दिल्ली की सीमाओं पर तनाव खत्म हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी

शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली

'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज',  डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप

विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया

यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!

RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार

16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से

CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल

तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे

रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब