न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्लीः पब में गाना बदलने को कहा, तो डीजे ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

दिल्ली के पंजाबी बाग के बार में रविवार रात जमकर मारपीट और खून खराबा हुआ। महज गाना बदलने की मांग को लेकर डीजे इतना नाराज हुआ की उसने मारपीट के दौरान डीजे ने चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 May 2018 11:42:41

दिल्लीः पब में गाना बदलने को कहा, तो डीजे ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

दिल्ली के पंजाबी बाग के बार में रविवार रात जमकर मारपीट और खून खराबा हुआ। महज गाना बदलने की मांग को लेकर डीजे इतना नाराज हुआ की उसने मारपीट के दौरान डीजे ने चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी। वारदात पंजाबी बाग के रफ्तार बार में हुई। इश्मीत नाम का एक शख्स अपने 10 दोस्तों के साथ रफ्तार बार मे अपना जन्मदिन मनाने गया था। जब ये पार्टी खत्म होने को थी तो उसी समय इश्मीत के एक साथी ने गाना बदलने की फरमाइश कर दी।

इसी बात पर बार के डीजे यूडी बिष्ट उर्फ दीपक और पार्टी कर रहे लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह बहस तेज हुई और मारपीट तक जा पहुंची। जानकारी के अनुसार डीजे दीपक ने बार स्टाफ के साथ मिलकर पार्टी कर रहे लोगों के साथ मारपीट की।

delhi dj,murder

हाथापाई के बीच ही डीजे ने इश्मीत के एक दोस्त विजयदीप की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सिर्फ यही नहीं, इस दौरान बार स्टाफ ने कई लोगों पर बीयर की बोतल से भी हमला कर दिया। जिससे एक लड़की के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। मृतक विजयदीप दिल्ली के विष्णु गार्डन का रहने वाला था और वहां एक जिम चलाता था। पुलिस ने आरोपी डीजे को हिरासत में ले लिया है।

बताया गया कि, घटना के तुरंत बाद बार का ज्यादातर स्टाफ वहां से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। बार के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और पार्टी में आए लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं। रफ्तार बार के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!