न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्ड फ्लू की आशंका के चलते दिल्‍ली के छह बड़े पार्कों पर लटका ताला

बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण ने पांच सार्वजनिक पार्कों को बंद करने का आदेश दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Jan 2021 3:31:59

बर्ड फ्लू की आशंका के चलते दिल्‍ली के छह बड़े पार्कों पर लटका ताला

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में बीते कई दिनों से पक्षियों की मौत हो रही है। ऐसे में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण ने पांच सार्वजनिक पार्कों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने एक पार्क को आगामी आदेश तक जनता के लिए बंद कर दिया है। पार्कों को बंद करने के संबंध में अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर पार्कों के लिए और भी निर्देश जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल डीडीए ने संजय झील, द्वारका सेक्टर-9 स्थित पार्क, हौजखास पार्क, हस्तसल डीडीए पार्क और द्वारका सेक्टर-5 पार्क को बंद कर दिया है। जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने मयूर विहार फेज-3 सेंट्रल पार्क को बंद कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्‍ली से शनिवार को बर्ड फ्लू के लिए नोडल एजेंसी पशुपालन यूनिट ने चार सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भोपाल भेजे हैं। अब तक दिल्ली से कुल 113 सैंपल जालंधर और भोपाल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है।

दिल्ली सरकार राजधानी में बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए सभी उपाय कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली के सभी जिलों के डीएम को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बर्ड फ्लू के लिए एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर-23890318 भी जारी किया गया है। बता दें कि दिल्ली में पिछले तीन-चार दिनों में 100 से ज्यादा पक्षियों की मौत हो गई है जिनमें ज्यादातर कौवे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश

'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा

SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?

'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान

ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप

रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल

Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट

आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान

'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान

राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़

'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी

मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान

मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा

'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी