न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: झगड़े के बाद पत्नी ने की पति की हत्या, फिर FB पर वारदात लिखकर किया आत्महत्या का प्रयास

दिल्ली में हत्याकांड का दिल दहलाने वाला सामने आया है। छतरपुर एक्सटेंशन इलाके में एक महिला ने अपने पति पर चाकू से दर्जनों वार करके उसकी हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jan 2021 11:27:38

दिल्ली: झगड़े के बाद पत्नी ने की पति की हत्या, फिर FB पर वारदात लिखकर किया आत्महत्या का प्रयास

दिल्ली में हत्याकांड का दिल दहलाने वाला सामने आया है। छतरपुर एक्सटेंशन इलाके में एक महिला ने अपने पति पर चाकू से दर्जनों वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की। इस पूरे मामले की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का गेट तोड़कर अंदर पहुंची। कमरे में पति पत्नी दोनों बेसुध पड़े थे। एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने पति के कत्ल के बाद फेसबुक पर इस हत्याकांड का कबूलनामा भी पोस्ट किया।

डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक चिराग हरियाणा के यमुना नगर का रहने वाला था और आरोपी रेणुका मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली है। दोनों एक ही बीमा कम्पनी के अलग-अलग विभाग में काम करते थे। यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई और दोनों ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों छतरपुर एक्सटेंशन में जेवीटीएस गार्डन स्थित मकान में किराए पर रह रहे थे। चिराग के बेसुध हो जाने के बाद रेणुका ने पूरी घटना फेसबुक पर लिखी और फिर एक सुसाइड नोट लिखकर उसी चाकू से खुद पर भी कई वार कर खुदकुशी करने की कोशिश की। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्स अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 37 वर्षीय चिराग शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि 36 वर्षीय पत्नी रेणुका शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को छुट्टी होने के चलते दोनों घर पर थे। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में चिराग अपने कमरे में जाकर सो गया। चिराग के सोने के कुछ देर बाद रेणुका ने घर की रसोई में मौजूद चाकू से उसपर वार कर दिया।

परिजनों ने रेणुका की फेसबुक प्रोफाइल पर पति की हत्या की कहानी पढ़ने के बाद उसे फोन कॉल करना शुरू किया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने फिर मकान मालिक को फोन किया। कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने सूचना पुलिस को दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका