Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / लड़की से दोस्ती, भाइयों ने करी जमकर पिटाई, डीयू के छात्र की हुई मौत

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में बुधवार को डीयू के एक छात्र की 3 नाबालिग समेत पांच लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 1:05:54

दिल्ली /  लड़की से दोस्ती, भाइयों ने करी जमकर पिटाई, डीयू के छात्र की हुई मौत

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में बुधवार को डीयू के एक छात्र की 3 नाबालिग समेत पांच लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक युवक जहांगीरपुरी में रहने वाली एक लड़की से बात करता था। इससे नाराज होकर लड़की के भाइयों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
19 वर्षीय राहुल राजपूत आदर्श नगर इलाके के मूलचंद कॉलोनी में रहता था। वह डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निग (एसओएल) से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करने के साथ कोचिंग सेंटर में बच्चों को अंग्रेजी भी पढ़ाया करते था। राहुल के परिवार में पिता संजय, मां रेणुका और छोटी बहन मुस्कान हैं। बताया जा रहा है कि राहुल की दोस्ती कोचिंग सेंटर में पढ़ने आने वाली जहांगीरपुरी निवासी एक किशोरी से हो गई थी। किशोरी के स्वजन इस दोस्ती के विरोध में थे। धोखे से बुलाया फिर करी पिटाई

बुधवार की रात राहुल के चचेरे भाई गोलू के फोन पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उन्हें अपने बच्चे को ट्यूशन पढ़वाना है, इसलिए राहुल को घर से बाहर भेज दें। गोलू के बताने पर राहुल घर से बाहर गली में आ गया। इसके बाद बहाने से आरोपित राहुल को गंदा नाला के समीप ले गए। राहुल के चाचा धर्मपाल ने बताया कि उन्हें किसी जाननेवाले ने फोन कर बताया कि गंदा नाला के समीप पांच लोग भतीजे राहुल की पिटाई कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर धर्मपाल ने राहुल को बचाया।

स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज कराने के बाद राहुल को वह घर लेकर आए। देर रात राहुल की तबीयत खराब हुई तो उन्हें पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका