न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्लीः दादी ने नहीं दिए पैसे तो पोते ने हथोड़े से सिर पर किया वार, हुई मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा के रोहतास नगर में बीबीए के एक छात्र ने अपनी दादी की हत्या कर दी। दादी ने पैसे नहीं दिए तो उसने उन्हें मार डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 10:36:13

दिल्लीः दादी ने नहीं दिए पैसे तो पोते ने हथोड़े से सिर पर किया वार, हुई मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा के रोहतास नगर में बीबीए के एक छात्र ने अपनी दादी की हत्या कर दी। दादी ने पैसे नहीं दिए तो उसने उन्हें मार डाला। पुलिस ने दादी की हत्या के आरोपी पोते को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने दोस्तों से काफी पैसे उधार लिए हुए थे। जब दोस्तों ने आरोपी से लगातार पैसों की डिमांड शुरू की तो आरोपी की नजर अपनी दादी पर गई। पोते ने दादी से पैसों की डिमांड की लेकिन दादी ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। दादी के इनकार करने पर पोते ने दादी के सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह दादी की आलमारी से 18000 रुपये निकाल घर के बाहर ताला लगा फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी, मेरठ के एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है।

बताया जाता है कि 27 दिसंबर को पुलिस को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने यह बताया कि 73 साल की सतीश जॉली नाम की महिला एक कमरे में बेहोश पड़ी है। किसी ने उनके सिर पर वार किया है, पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान जानकारी मिली कि सतीश बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में अकेले ही रहती थीं। उनका बेटा संजय जॉली अपनी पत्नी और 2 बेटों के साथ पहली मंजिल पर रहता है। संजय 27 दिसंबर की सुबह उठकर नीचे आए तो मां के कमरे के दरवाजे पर ताला लटका देखा। संजय ने अपनी मां के नंबर पर फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। संजय ने बाबरपुर में रहने वाले अपने भाई मनोज के साथ ही पुलिस को फोन कर इस संबंध में जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़ा गया। खून से लथपथ सतीश कुर्सी से टिकी थीं। सतीश के सिर पर वार किया गया था। वहीं पास ही हथौड़ा भी पड़ा मिला। पुलिस ने जब आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो सामने आया कि बिल्डिंग में ही किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति से संजय के बेटे ने 26 दिसंबर को कील ठोकने के लिए हथौड़ा मांगा था। जब पोते के बारे में पूछा गया तो वह घर से गायब पाया गया। जब वह आया तो पुलिस ने पूरे मामले को लेकर उससे पूछताछ की तो शुरू में उसने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब हथोड़े के बाद में उससे पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर सख्ती दिखाई तो वह टूट गया और यह स्वीकार किया कि उसने दादी की हत्या उसने ही की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका