न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / प्राइवेट अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला-बदली, हिंदू परिवार ने किया ईसाई महिला का अंतिम संस्कार

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अस्पतालकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां, द्वारका (Dwarka) स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शव की अदला बदली हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Sep 2020 11:01:29

दिल्ली / प्राइवेट अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला-बदली, हिंदू परिवार ने किया ईसाई महिला का अंतिम संस्कार

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अस्पतालकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां, द्वारका (Dwarka) स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शव की अदला बदली हो गई है। ईसाई समुदाय की महिला का शव कोरोना पॉजिटिव महिला के परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद हिंदू परिवार ने ईसाई महिला के शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से कर दिया। जब मामले का खुलासा हुआ तो अस्पताल में बवाल मच गया।

जानकारी के मुताबिक, 69 वर्षीय गरीकापाटी परिसुड्डम की सोमवार को मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं थीं। इसके बाद उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया, ताकि साउथ इंडिया से उनकी बेटी और अन्य परिवार आकर उन्हें अंतिम बार देख सकें। दिल्ली पहुंचने के बाद परिसुड्डम की बेटी और अन्य परिजनों ने जब शव की मांग की तो अस्पताल प्रशासन ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को एक हिंदू परिवार को सौंप दिया गया है। साथ ही अस्पतालकर्मियों ने बताया कि हिंदू परिवार ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

बाथरूम जाते समय बेहोश हो गई थीं मेरी मां

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद अस्पताल में पीड़ित परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिसुड्डम के बेटे मनोहर ने कहा कि मेरी मां बाथरूम जाते समय बेहोश हो गई थीं। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मनोहर ने बताया कि वे दक्षिण भारत के रहने वाले हैं। उनके परिवार के बाकी लोग साउथ में ही रहते हैं। परिवार के अन्य लोग भी मेरी मां के अंतिम दर्शन करना चाहते थे। इसलिए हमने अस्पताल के मोर्चरी में शव को तब तक के लिए सुरक्षित रखवा दिया।

मनोहर ने बताया कि जब मंगलवार दोपहर को वह शव लेने के लिए अस्पताल गए तो हमें काफी देर तक इंतजार कराया गया। फिर हमें दूसरी महिला का शव दिखाया गया। करीब एक घंटे बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मां के शव को एक हिंदू परिवार को सौंप दिया गया है, जिसका अंतिम संस्कार भी हो चुका है। मनोहर ने बताया कि हैरानी की बात तो ये है कि कि मोर्चरी में दो महिलाओं और एक पुरुष के शव मिलाकर कुल तीन शव थे, जिसमें मेरी मां ही बस नॉन-कोविड थीं। बाकी दोनों शव कोविड संक्रमित थे। इसके बाद भी अस्पताल की लापरवाही की वजह से शव की अदला बदली हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका