न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना का तांडव, शवों के अंतिम संस्कार के लिए करना पड़ रहा घंटों इंतजार

दिल्ली में कोरोना ने अब खतरनाक रूप ले लिया है और मौत के आंकड़े हर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात ये हैं कि शवों को जलाने के लिए 3 से 4 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Nov 2020 9:27:49

दिल्ली में कोरोना का तांडव, शवों के अंतिम संस्कार के लिए करना पड़ रहा घंटों इंतजार

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कदम थमने का नाम नहीं ले रहे। दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा 8 हजार को पार कर गया। पिछले 24 घंटे में 98 लोगों की मौत के साथ ही मौत का आंकड़ा 8 हजार को पार कर गया और अब यह संख्या 8,041 तक पहुंच गई है। कल बुधवार को दिल्ली में 131 लोगों की मौत हुई थी और यह राजधानी में एक दिन में कोरोना से होने वाली मौत के मामलों का नया रिकॉर्ड भी है। इससे पहले दिल्ली सरकार की 12 नवंबर को जारी हेल्थ बुलेटिन में 24 घंटे में 104 लोगों की मौत हुई थी।

शवों को जलाने के लिए घंटों इंतजार

दिल्ली में कोरोना ने अब खतरनाक रूप ले लिया है और मौत के आंकड़े हर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात ये हैं कि शवों को जलाने के लिए 3 से 4 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। निगमबोध घाट पर शव का अंतिम संस्कार कराने पहुंचे लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। गुरुवार को एक शख्स ने बताया कि वह 10 बजे निगमबोध घाट पर पहुंचे थे लेकिन यहां आने पर पता चला कि पहले से 5 एंबुलेंस यहां पर मौजूद हैं। शख्स ने बताया कि उन्हें दोपहर 3 बजे का वेटिंग नंबर दिया गया।

निगमबोध घाट पर बढ़ती शवों की संख्या पर मेयर जय प्रकाश ने कहा कि घाट पर शवों को जलाने के लिए 104 प्लेटफार्म हैं। इनमें से 50 को कोविड के लिए रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने बताया कि कोविड के लिए यहां पर सीएनजी के प्लेटफार्म हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से होने वाली मौत के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए 16 वुडेन प्लेफॉर्म लिए गए हैं।

9 दिनों में 167 Covid शवों का अंतिम संस्कार

निगमबोध घाट के सुरपरवाइजर अवधेश शर्मा ने बताया कि शमशान घाट पर जुलाई में शवों का आना कम था लेकिन अगस्त में संख्या काफी बढ़ गई। इसके बाद सितंबर में यहां पर शवों का पहुंचना काफी कम हो गया लेकिन अ​क्टूबर के आखिर से अब तक यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि यहां पर पहले हर दिन 18 से 20 शवों को लाए जा रहे थे लेकिन पिछले तीन दिनों से तो ये बढ़कर 25-26 हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास जो आंकड़े हैं उसके मुताबिक पिछले नौ दिनों में निगमबोध घाट पर कुल 167 Covid शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर