न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बढ़ता कोरोना, लागू हुए ये पांच नियम, उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करने लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कई नियम बनाए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jun 2020 10:54:19

दिल्ली में बढ़ता कोरोना, लागू हुए ये पांच नियम, उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करने लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कई नियम बनाए है। इन नियमों का अब उल्लंघन करने पर जुर्माना लिया जाएगा। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इन नियमों को मंजूरी दी है।

क्या हैं नियम और निर्देश

- क्वारनटीन नियम का पालन
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
- सभी सार्वजनिक स्थलों और कार्य स्थलों पर फेस मास्क/कवर अनिवार्य
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की मनाही
- सार्वजनिक स्थानों पर पान गुटखा, तंबाकू के सेवन की मनाही

बता दे, दिल्ली में बढ़ता कोरोना सक्रमण अब चिंता का विषय बन गया है। शनिवार को एक दिन में 2134 नए कोरोना के नए मामले सामने आए जिससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38958 हो चुकी है। लिहाजा संक्रमण पर रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कई कदम उठाए हैं।

नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

दिल्ली महामारी रोग, (Covid-19 का प्रबंधन) विनियम, 2020 का उल्लंघन करने पर दिल्ली सरकार कार्रवाई करेगी। इसके तहत दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, दिल्ली सरकार के DGHS, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, चीफ डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर, एसडीएम, डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर, दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अधिकृत अफसर, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट द्वारा अधिकृत अफसर, नगर निगम के जोन के डिप्टी कमिश्नर की ओर से अधिकृत अफसर और दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर और उससे ऊपर की रैंक के अधिकारी एक्शन ले सकेंगे।

अमित शाह की आज दो बड़ी बैठक

वहीं, दिल्ली में कोरोना वायरस के हालात को लेकर आज गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल सहित गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। शनिवार को अमित शाह के कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, 'गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन दिल्ली में कोरोना के संदर्भ में स्थिति की समीक्षा के लिये दिल्ली के उप-राज्यपाल, मुख्यमंत्री और एसडीएमए के सदस्यों के साथ रविवार 14 जून की सुबह 11 बजे बैठक करेंगे। इस दौरान मीटिंग में एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।'

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक और बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 5 बजे होने वाली है। इस बैठक में दिल्ली नगर निगम के सभी मेयर रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली के उप राज्यपाल इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी होंगे।

बता दे, दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोना वायरस के कारण 1271 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि दिल्ली में कोरोना मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज भी हो रहे हैं। दिल्ली में अब तक 14 हजार 945 मरीजों का इलाज किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री