न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना से हर घंटे जा रही 5 लोगों की जान, लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा मौतें

घनी आबादी वाले इलाकों और बाजारों में भीड़ की वजह से दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर तेज हो चुकी है। बीते दिनों बाजारों में भीड़ और त्योहारों की रौनक थी, तो अस्पताल में कोरोना की वजह से दम तोड़ते मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Nov 2020 10:21:52

दिल्ली में कोरोना से हर घंटे जा रही 5 लोगों की जान, लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा मौतें

घनी आबादी वाले इलाकों और बाजारों में भीड़ की वजह से दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर तेज हो चुकी है। बीते दिनों बाजारों में भीड़ और त्योहारों की रौनक थी, तो अस्पताल में कोरोना की वजह से दम तोड़ते मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा था। दिल्ली में कोरोना की वजह से औसतन हर घंटे में 5 लोगों की मौत हो रही है। दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोरोना की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 121 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जबकि इसी दौरान 4454 नए कोरोना मरीज दर्ज किए गए हैं। वहीं 24 घंटे में कोरोना को मात देने वाले लोगों की तादाद 7 हजार से ज्यादा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ। हर्षवर्धन ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में मोबाइल वैन RT-PCR लैब की शुरुआत की। ICMR की यह मोबाइल वैन लैब कंटेनमेंट जोन के पास लगाई जाएगी। अब एक मोबाइल लैब से 3000 टेस्ट रोज हो सकेंगे। इसके जरिए दिल्ली में रोजाना 30 हजार सैंपल लिए जाएंगे, जिनकी रिपोर्ट 6 घंटे के भीतर आ जाएगी। मोबाइल लैब के जरिए टेस्ट की कीमत सिर्फ 500 रुपए होगी। सरकार की योजना है कि एक हफ्ते के भीतर पूरी दिल्ली में इस तरह की 10 मोबाइल टेस्टिंग लैब काम करना शुरू कर देंगी। RTPCR मोबाइल वैन की शुरुआत इसलिए की गई है, क्योंकि एंटीजन जांच से कई संक्रमित लोगों की पहचान नहीं हो पा रही थी।

दिवाली पर जो कोरोना विस्फोट हुआ उसे संभालने के लिए दिल्ली सरकार अब सख्त एक्शन ले रही है। दिल्ली की तंग गलियों में अब कोरोना सर्वे शुरू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार की इस मुहिम का हिस्सा सरकारी स्कूल के शिक्षक बने हैं। शिक्षकों के मुताबिक हर टीम को 1 दिन में लगभग 60 घरों तक पहुंचना होता है औसतन 300 लोगों की जांच करनी होती है। दिल्ली में कोरोना घर-घर पहुंच रहा है और अब इस महामारी से मोर्चा लेने के लिए बचाव और उपाय दोनों की घेराबंदी जरूरी है।

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने केजरीवाल सरकार से पूछा है कि दिल्ली में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल क्यों है और कोविड मैनेजमेंट का सिस्टम दिल्ली में फेल क्यों हो गया? अभी के हालात को देखते हुए कोर्ट ने आशंका जताई है कि दिसंबर में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों को 3 दिन में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। शुक्रवार को इस मामले में अगली सुनवाई होगी।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को 4454 लोग संक्रमित पाए गए। 7216 लोग रिकवर हुए और 121 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 34 हजार 317 लोग यहां संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 37 हजार 329 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 88 हजार 476 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 8512 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी