न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एम्स डायरेक्टर ने चेताया - दिल्ली में सुपर स्प्रेडर इवेंट्स बढ़ा रहे कोरोना वायरस; पिछले 24 घंटे में मिले 7830 नए मरीज

रणदीप गुलेरिया ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण सुपर स्प्रेडर इवेंट, जहां बड़ी संख्या में लोग बिना किसी सावधानी के इकट्ठा हो रहे हैं वो हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 3:30:14

एम्स डायरेक्टर ने चेताया - दिल्ली में सुपर स्प्रेडर इवेंट्स बढ़ा रहे कोरोना वायरस; पिछले 24 घंटे में मिले 7830 नए मरीज

दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वहीं कोरोना के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। मंगलवार को एक दिन में कोरोना के कारण 83 मरीजों ने दम तोड़ दिया। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को आए 7830 नए मरीजों के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 451382 हो गया। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। अब एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी बयान दिया है कि लोगों को सतर्कता बढ़ानी होगी, तभी कोरोना के केस कम हो सकेंगे।

रणदीप गुलेरिया ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण सुपर स्प्रेडर इवेंट, जहां बड़ी संख्या में लोग बिना किसी सावधानी के इकट्ठा हो रहे हैं वो हो सकता है। ऐसे में हम सभी को इस ओर आक्रामक तरीके से काम करना होगा, ताकि नंबर कम हो सकें।

दिल्ली में कुल कोरोना मामलों की संख्या साढ़े चार लाख के पार पहुंच गई है, जबकि अबतक 7143 लोगों की मौत हुई है। पिछले दो हफ्तों से दिल्ली में हर रोज 5000 से अधिक कोरोना केस सामने आ रहे हैं, जो चिंता बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दिल्ली में हर नए दिन कोरोना के रिकॉर्ड टूट रहे हैं, जिसकी वजह से त्योहारों में लोगों से सतर्कता बढ़ाने की अपील की जा रही है।

रणदीप गुलेरिया ने फाइज़र वैक्सीन को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि उस वैक्सीन को रखने के लिए -70C का तापमान चाहिए, जो कि भारत जैसे देशों के लिए मुश्किल हो सकता है। क्योंकि इस तरह का तापमान हमारे यहां ग्रामीण इलाकों में लाना मुश्किल होगा, इसके लिए कोल्ड चेन को मेंटेन करना आसान नहीं है।

एम्स डायरेक्टर ने अन्य वैक्सीन को लेकर खुशी जताई और सफल ट्रायल की कामना की। बता दें कि अमेरिका में फाइज़र वैक्सीन का ट्रायल लगभग सफल हुआ है और इस वैक्सीन ने 90% सही नतीजे दिए हैं, जिसके बाद इसे इलाज के लिए मंजूरी दी जा सकती है।

दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर घट कर 1.58% हो गई है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 41385 हैं। इनमें से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 8262 मरीज़ भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 836 और कोविड मेडिकल सेंटर में 279 मरीज हैं। होम आइसोलेशन में 24178 मरीज़ हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर