न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / केजरीवाल की अपील- प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आएं लोग, सरकार की ओर से दी जाएगी सुविधा

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश के मुखिया अरविंद केजरीवाल आए दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jul 2020 1:16:48

दिल्ली / केजरीवाल की अपील- प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आएं लोग, सरकार की ओर से दी जाएगी सुविधा

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश के मुखिया अरविंद केजरीवाल आए दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। जिसमें वे कोरोना के खिलाफ उठाए गए सरकार के कदमों के बारे में बताते है। इसी कड़ी में आज सोमवार को एक फिर केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस की। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि अस्पतालों में अब मरीज़ों की संख्या कम हो रही है। जून तक जहां 100 में 35 लोग संक्रमित निकल रहे थे, वहीं अब 100 में 11 लोग ही संक्रमित निकल रहे हैं। बता दे, सोमवार को राजधानी में कोरोना के कुल केस का आंकड़ा एक लाख को पार कर जाएगा।

केजरीवाल ने कहा दिल्ली में अब रोज 20 से 24 हजार के बीच में टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते हमने कोरोना प्लाज्मा बैंक शुरु की थी। चार पांच दिन में इसकी काफी डिमांड काफी ज्यादा है। हालांकि, इसे डोनेट करने वालों की संख्या कम है। अगर डोनेट करने वालों की संख्या नहीं बढ़ी तो प्लाज्मा का स्टॉक खत्म हो जाएगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आएं। सीएम केजरीवाल ने लोगों को यह भी याद दिलाया कि प्लाज्मा डोनेट करने वालों को सरकार हर सुविधा देने को तैयार है। अगर किसी शख्स को प्लाज्मा डोनेट करना है तो वह सरकार को बताए। उस शख्स को ILBS हॉस्पिटल पहुंचाने का सारा जिम्मा सरकार उठाएगी। सरकार प्लाज्मा दान करने वाले के घर तक टैक्सी भेजेगी, ताकि वह आसानी से ILBS अस्पताल पहुंच सके। यह प्लाज्मा बैंक नॉन कोविड अस्पाल में बनाए गए हैं। ऐसे में लोगों को डरने की जरूरत नहीं है कि उन्हें संक्रमण होगा।

इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई है। हालांकि, चिंता की बात नहीं है क्योंकि 72 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में करीब 25000 एक्टिव केस हैं जिनमें से 15000 लोगों का इलाज घर पर किया जा रहा है। अस्पतालों से लोग अब ठीक होकर घर जा रहे हैं। पहले की तुलना में मौतों की संख्या भी काफी कम हुई है। कोरोना मरीज़ अब घरों में ही ठीक हो रहे हैं। हम सब मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। कोरोना से होने वाली मौत कम हुई हैं।

केजरीवाल ने कहा सोमवार को दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 1000वां मरीज स्वस्थ्य हुआ। उसे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में डिस्चार्ज किया जाएगा। मार्च में संक्रमण फैलने के बाद से ही यहां पर कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। शुरूआत में यहां सिर्फ 500 बेड थे लेकिन दिल्ली में मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली के दो अन्य अस्पतालों के साथ यहां भी बेड की संख्या बढ़ाई गई।

दिल्ली सरकार ने राज्य के अस्पतालों के प्रमुखों को एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जितने भी मरीज हाई रिस्क जोन में हैं, उनका कोरोना का रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट किया जाए।जिन मरीजों में संक्रमण के लक्षण हैं, जो मरीजों के निर्धारण के लिए बनाए गए दायरे में आते हैं, उनकी जांच हो। कीमोथैरेपी, एचआईवी पॉजिटिव, ट्रांसप्लांट जैसी दिक्कतों वाले मरीजों के साथ ही बुजुर्गों की भी जांच हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री