न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली के डेप्युटी CM मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, अब हुआ डेंगू, तेजी से गिर रहे प्लेटलेट्स

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोरोना के बीच अब डेंगू भी हो गया है। चिंता की बात यह है कि उनका ब्लड प्लेटलेट्स में कमी आ रही है। बिगड़ती तबीयत के बीच उन्‍हें लोकनायक अस्‍पताल से मैक्‍स अस्‍पताल, साकेत में शिफ्ट किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Sep 2020 10:21:30

दिल्‍ली के डेप्युटी CM  मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, अब हुआ डेंगू, तेजी से गिर रहे प्लेटलेट्स

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोरोना के बीच अब डेंगू भी हो गया है। चिंता की बात यह है कि उनका ब्लड प्लेटलेट्स में कमी आ रही है। बिगड़ती तबीयत के बीच उन्‍हें लोकनायक अस्‍पताल से मैक्‍स अस्‍पताल, साकेत में शिफ्ट किया गया है। यह जानकारी उपमुख्‍यमंत्री के दफ्तर से जारी की गई है। बताया जा रहा है कि सिसोदिया को बुखार लगातार बना हुआ है।

बता दें कि इससे पहले बुधवार दोपहर को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुखार और ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पिछले 24 घंटे से तेज बुखार भी था। यहां उनकी दोबारा कोरोना की जांच की गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि डॉक्‍टरों की टीम लगातार उन सेहत पर नजर बनाए हुए है।

बुधवार को लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि सिसोदिया को बुखार है। बाकी कोई परेशानी नहीं है। वह फिलहाल ठीक हैं। वहीं गुरुवार को अचानक से उनके ब्लड प्लेटलेट्स में तेजी से कमी आने लगी है।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री को 13 सितंबर को बुखार आया था, जिसके चलते वह विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनकी कोरोना जांच हुई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 14 सितंबर की शाम को उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। होम आइसोलेशन में रहते हुए भी सिसोदिया सक्रिय रहे और शिक्षा विभाग से संबंधित कार्य करते रहे। दिल्ली सरकार के वित्त पोषित डीयू के कॉलेजों में फंड को लेकर जो विवाद चल रहा था, उसको लेकर उन्होंने पत्रकार वार्ता भी की थी।

बता दें कि मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार में ऐसे दूसरे मंत्री हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पॉजिटिव पाए जाने के बाद काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। जैन को प्लाज्मा भी दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर