न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलिस हिरासत में दिल्ली कांग्रेस चीफ अनिल चौधरी, मजदूरों को बॉर्डर पर छोड़ने का आरोप

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को हिरासत में लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 May 2020 12:40:45

पुलिस हिरासत में दिल्ली कांग्रेस चीफ अनिल चौधरी, मजदूरों को बॉर्डर पर छोड़ने का आरोप

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को हिरासत में लिया है। अनिल चौधरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अनिल चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उनके पीछे कई पुलिसवाले दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वो बता रहे हैं कि उन्हें, उनके निवास स्थान पर पुलिस ने डिटेन कर लिया है। पता नहीं क्यों?

वो बोल रहे हैं- नमस्कार मैं चौधरी अनिल कुमार दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष। आज जैसे ही मैं सोकर उठा तो मेरे घर पर हमारे एरिया के एसएचओ पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुझे डिटेन किया गया है। मैं घर से बाहर नहीं जा सकता हूं। मुझे नहीं मालूम क्यों? लेकिन अगर मुझे जानकारी देंगे तो फिर आपको भी बताऊंगा क्यों?

उधर, दिल्ली पुलिस ने भी अनिल चौधरी को हिरासत में लेने की पुष्टि की है। पुलिस का आरोप है कि अनिल चौधरी प्रवासी मजदूरों को लेकर दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर लेकर गए। इस दौरान न मास्क और न शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया गया। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है।

पुलिस का कहना है कि प्रवासी मजदूरों को गांव भेजने का एक सिस्टम है, वो फॉलो नहीं हो रहा है। पुलिस ने बताया कि अनिल चौधरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर भी विचार किया जा रहा है। खाना खिलाने के नाम पर ये लोग मजदूरों को बॉर्डर छोड़ रहे हैं।

उधर, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन में अस्थायी आश्रय केंद्र बनाया गया है। इसमें 50 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली से घर लौटने की कोशिश कर रहे मजदूरों को इसमें रखा जाएगा। उन्हें घर भेजने के लिए टिकट की व्यवस्था भी कांग्रेस करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका