न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस कांड / प्रार्थना सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, कहा- हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, लड़ाई तेज करनी होगी

उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप केस की शिकार पीड़िता को लेकर सियासत और हंगामा जारी है। वहीं, आज शुक्रवार को दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना सभा हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 7:02:43

हाथरस कांड /  प्रार्थना सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी,  कहा- हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, लड़ाई तेज करनी होगी

उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप केस की शिकार पीड़िता को लेकर सियासत और हंगामा जारी है। वहीं, आज शुक्रवार को दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना सभा हो रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी वाल्मीकि मंदिर पहुंचीं और वहां हो रही प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। प्रार्थना सभा के दौरान प्रियंका ने कहा कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। हमें इसके खिलाफ राजनीतिक लड़ाई तेज करनी होगी। प्रार्थना सभा के दौरान प्रियंका के साथ दूसरे कांग्रेस के नेताओं ने हाथरस की बेटी के लिए 2 मिनट का मौन रखा। प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी भी इस प्रार्थना सभा में मौजूद थे। साथ ही इस प्रार्थना सभा में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया भी मौजूद रहे।

पीड़िता के शव का रात में अंतिम संस्कार कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि रात में अंतिम संस्कार करने की परंपरा नहीं है। आखिर परिवार को अंतिम संस्कार करने क्यों नहीं दिया गया।

इस प्रार्थना सभा का आयोजन दिल्ली महिला कांग्रेस की ओर से करवाया गया। जहां पर हाथरस की निर्भया के लिए एक बार न्याय की अपील की जाएगी। दिल्ली कांग्रेस की ओर से राजधानी दिल्ली में इस मसले पर पहले भी प्रदर्शन किया गया।

हाथरस कांड /  प्रार्थना सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी,  कहा- हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, लड़ाई तेज करनी होगी

हाथरस नहीं जा सके थे राहुल-प्रियंका

हाथरस गैंगरेप केस को लेकर कांग्रेस का आक्रामक रूख जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कल गुरुवार को पैदल मार्च किया और आज शुक्रवार को दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

दरअसल, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कल गुरुवार को दिल्ली से हाथरस के लिए मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन नोएडा के पास ही उन्हें रोक लिया गया। नोएडा पुलिस ने दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया और एफआईआर भी दर्ज कर ली। इसके बाद प्रियंका की ओर से लगातार ट्वीट के जरिए यूपी सरकार पर सवाल दागे जा रहे हैं और यूपी सीएम का इस्तीफा मांगा जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हाथरस जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने और कथित तौर पर धक्का-मुक्की किए जाने के विरोध में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के निकट प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी की अगुवाई में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सोलंकी के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें और कांग्रेस के कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस की धक्का-मुक्की में गिरे डेरेक ओ ब्रायन

बता दे, आज शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ गांव में जाने का प्रयास किया। उनको रोकने के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। जिसमें वह जमीन पर गिर गए। तृणमूल की नेता ममता ठाकुर ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने हमारे ब्लाउज खींचे और हमारी सांसद प्रतिमा मंडल पर लाठीचार्ज किया, वह भी नीचे गिर गईं। फीमेल पुलिस के होते हुए मेल पुलिस ने हमारी सांसद को छूआ। यह शर्म की बात है। डॉ कालोली घोष दस्तीदार ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन पर हमला किया गया है। जिला प्रशासन ऐसा कैसे कर सकता है। हमले में ब्रायन घायल भी हैं। इससे नाराज प्रतिनिधि मंडल में जमकर नारेबाजी की। उनको अधिकारी रोकने लगे तो इन सभी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाने के साथ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

हाथरस केस पर CM योगी ने तोड़ी चुप्पी

यूपी के हाथरस गैंगरेप को लेकर आज योगी आदित्यनाथ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने वाले का समूल नाश सुनिश्चित है। अपराधियों को ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने प्रदेश के लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार प्रत्येक माता-बहन को सुरक्षा और विकास देने के लिए संकल्पबद्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम