न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर भारतवासी को कोविड-19 का टीका मुफ्त में मिलना चाहिए: CM केजरीवाल

शनिवार को सीएम केजरीवाल ने नार्थ-ईस्ट दिल्ली में दो फ्लाईओवरों का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से कहा, पूरे देश को कोविड-19 टीका मुफ्त में मिलना चाहिए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 6:16:40

हर भारतवासी को कोविड-19 का टीका मुफ्त में मिलना चाहिए: CM केजरीवाल

बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए कोरोना का टीका आ जाने पर पूरे राज्य के लोगों को मुफ्त में उपलब्ध कराने का वादा किया है। बीजेपी के इस वादे के बाद देश की राजनीतिक गरमा गई है। बीजेपी के बिहार में मुफ्त वैक्सीन लगाने के ऐलान के बाद देश में बहस छिड़ गई है कि कोविड-19 का टीका लोगों को मुफ्त उपलब्ध कराई जानी चाहिए या नहीं। इस कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 का टीका देश भर में मुफ्त उपलब्ध कराया जाना चाहिए क्योंकि सभी लोग कोरोना वायरस से परेशान हैं। हालांकि, अभी भारत और विश्व में कोविड-19 का वैक्सीन (टीका) नहीं आया है।

शनिवार को सीएम केजरीवाल ने नार्थ-ईस्ट दिल्ली में दो फ्लाईओवरों का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से कहा, पूरे देश को कोविड-19 टीका मुफ्त में मिलना चाहिए। कोरोना वायरस से सभी लोग परेशान हैं। केजरीवाल ने यह दूसरी बार मुफ्त वैक्सीन पर बोला है। इससे पहले केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी पर तंज कसते हुए सवाल पूछा था कि क्या जो भारतीय उन्हें वोट नहीं देते हैं, उन्हें भी वैक्सीन मुफ्त मिलेगा या नहीं।

शिवसेना ने भी बीजेपी पर कसा तंज

शिवसेना ने सामना में कहा है कि बीजेपी की असली नीति क्या है? उनका दिशा-दर्शक कौन है? इस बारे में थोड़ा भ्रम का माहौल बना दिख रहा है। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को आश्वासन दिया था कि सरकार प्रयास करेगी कि कोरोना का टीका आते ही उसे देश के सभी लोगों तक पहुंचाया जाए। प्रधानमंत्री टीके का वितरण करते समय कहीं भी जाति, धर्म, प्रांत, राजनीति बीच में नहीं लाए।

शिवसेना ने सामना में बीजेपी के घोषणा पत्र में पहले नंबर पर यह वादा होने का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री पर भी निशाना साधा है और इसे विचित्र बताया है। शिवसेना ने यह सवाल भी किया है कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है, वे राज्य क्या पाकिस्तान में हैं? या इन राज्यों को कोरोना का टीका पुतिन देंगे। सामना में कहा गया कि बिहार के चुनाव से विकास गुम हो चुका है। पूरे देश में कोरोना के टीके की आवश्यकता है। टीके की खोज तीसरे चरण में पहुंच चुकी है, लेकिन टीका पहले बिहार में बीजेपी को मतदान करनेवालों को मिलेगा, लेकिन मान लीजिए कि बिहार में सत्ता बदल गई तो बीजेपी बिहार को टीका नहीं देगी क्या? कई राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस का टीका आ जाने के बाद विशेष कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीके लगाये जाएंगे और उसके लिए केंद्र उसे सीधे खरीदेगा और उसे प्राथमिकता वाले समूहों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ATF कीमतों पर तेल कंपनियों ने बदला फैसला, सरकारी दखल के बाद चंद घंटों में ही बड़ी कटौती
ATF कीमतों पर तेल कंपनियों ने बदला फैसला, सरकारी दखल के बाद चंद घंटों में ही बड़ी कटौती
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
1 अप्रैल से बदले टोल नियम: अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट से ही होगा भुगतान, कैश हुआ बंद
1 अप्रैल से बदले टोल नियम: अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट से ही होगा भुगतान, कैश हुआ बंद
‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई के आगे ढहीं 1000 करोड़ क्लब की ये 4 बड़ी फिल्में
‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई के आगे ढहीं 1000 करोड़ क्लब की ये 4 बड़ी फिल्में
आज से बदला UPI पेमेंट सिस्टम, डबल सिक्योरिटी हुई लागू, जानिए कैसे काम करेगा  नया तरीका
आज से बदला UPI पेमेंट सिस्टम, डबल सिक्योरिटी हुई लागू, जानिए कैसे काम करेगा नया तरीका
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, बीसीसीआई ने घोषित किए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन T20 मैचों की तारीख और वेन्यू
टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, बीसीसीआई ने घोषित किए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन T20 मैचों की तारीख और वेन्यू