न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs KKR : शारजाह में फिर हुई छक्कों की बरसात, दिल्ली के नाम हुआ सीजन का सबसे बड़ा स्कोर, कोलकाता को मिली हार

दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मौजूदा सीजन का सर्वोच्च स्कोर 228/4 बनाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Oct 2020 8:17:03

DC vs KKR : शारजाह में फिर हुई छक्कों की बरसात, दिल्ली के नाम हुआ सीजन का सबसे बड़ा स्कोर, कोलकाता को मिली हार

आईपीएल के 13वें सीजन के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 18 रन से हराया हैं। दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मौजूदा सीजन का सर्वोच्च स्कोर 228/4 बनाया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 38 गेंदों में 88 रन और पृथ्वी शॉ ने 41 गेंदों में 66 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेली। कोलकाता इस स्कोर का पीछा नहीं कर पाई और 18 रन की हार मिली। इस जीत के साथ दिल्ली पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई।जवाब में नितीश राणा ने 35 गेंदों में 58 रन, इयोन मॉर्गन ने 18 गेंदों में 44 रन और सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंदों में 36 रन का कैमियो जरूर खेला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ की फिफ्टी

दिल्ली ने 4 विकेट पर 228 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 88, पृथ्वी शॉ ने 66 और ऋषभ पंत ने 38 रन की पारी खेली। आईपीएल में पृथ्वी ने छठवीं और श्रेयस ने 14वीं फिफ्टी लगाई। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रन की पार्टनरशिप हुई थी। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने 2 विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्तीऔर कमलेश नागरकोटी को 1-1 विकेट मिला।

सीजन में पहली बार पावर प्ले में सबसे ज्यादा रन बने

इससे पहले पृथ्वी और शिखर धवन के बीच 56 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। दिल्ली ने इस सीजन में पावर प्ले में 5वा सबसे बड़ा स्कोर 1 विकेट खोकर 57 रन बनाए। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा 69 रन और फिर उसी मैच में पंजाब ने राजस्थान के खिलाफ 60 रन बनाए थे।

सबसे महंगे और सस्ते खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस

दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर रहे। उन्होंने 17 बॉल पर 38 रन बनाए। हर्षल पटेल (20 लाख रु।) प्लेइंग इलेवन में सबसे सस्ते प्लेयर रहे। बल्लेबाजी में उनको मौका नहीं मिला। गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए।

वहीं, कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस रहे। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। कमिंस ने 4 ओवर में 49 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके। प्लेइंग इलेवन में राहुल त्रिपाठी (60 लाख रु) सबसे सस्ते खिलाड़ी रहे। उन्होंने 16 बॉल पर 36 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका