Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs KXIP : टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बल्लेबाजी करने का फैसला, किए गए कई बदलाव

श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया अर्थात KXIP पहले गेंदबाजी करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 7:21:08

DC vs KXIP : टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बल्लेबाजी करने का फैसला, किए गए कई बदलाव

आज दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 38वां मैच खेला जा रहा हैं। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया अर्थात KXIP पहले गेंदबाजी करेगी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। दिल्ली टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर और डेनियल सेम्स को मौका मिला। पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने एक बदलाव किया। क्रिस जॉर्डन की जगह जिमी नीशम को शामिल किया।

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में जगह पक्की करना चाहेंगे। वहीं, रविवार को आईपीएल के इतिहास का इकलौता डबल सुपर ओवर (एक मैच में 2 सुपर ओवर) जीतकर आ रही पंजाब की टीम दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखना चाहेगी। पंजाब के सामने दिल्ली को टक्कर देना बड़ी चुनौती होगी। हांलाकि बीते दौ मैच में किंग्स इलेवन की टीम को वांछित नतीजे हासिल करने में कामयाबी मिली हैं जिसने खिलाड़ियों में नया आत्मविश्वास जगाया हैं।
सीजन का पहला सुपर ओवर इन्हीं दोनों टीमों ने खेला था

सीजन का पहला सुपर ओवर दिल्ली-पंजाब के बीच ही खेला गया था। रबाडा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली ने पंजाब को हराया था। दुबई में खेले गए मैच में दोनों ही टीमों ने 157 रन बनाए थे। बाद में मैच का फैसला सुपर ओवर में निकला था।

राहुल-मयंक टॉप रन स्कोरर

पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल और साथी ओपनर मयंक अग्रवाल लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। राहुल (525) सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वहीं, मयंक 393 रन बनाकर लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

क्या है पंजाब की चिंता?

डेथ ओवरों की गेंदबाजी, ग्लेन मैक्सवेल की खराब फॉर्म और कमजोर मध्यक्रम टीम की चिंता का विषय है जिसे प्ले आफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे। टूर्नमेंट के शीर्ष दो स्कोरर सलामी बल्लेबाजों राहुल (525) और मयंक अग्रवाल (393) की मौजूदगी के बावजूद टीम को जीत हासिल करने के लिए जूझना पड़ा है।

गेल से राहुल को फायदा

क्रिस गेल की सफल वापसी से हालांकि सलामी बल्लेबाजों के ऊपर से दबाव कम हुआ है, विशेषकर राहुल अब अधिक खुलकर खेल सकते हैं। निकोलस पूरन दिखा चुके हैं कि वह क्या करने में सक्षम है लेकिन उन्होंने अब तक टीम को जीत दिलाने वाली पारी नहीं खेली है। बल्लेबाज के रूप में मैक्सवेल पर दबाव बढ़ रहा है लेकिन वह उपयोगी स्पिनर साबित हो रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हालांकि टीम के मैक्सवेल के साथ ही बरकरार रहने की उम्मीद है। शमी-बिश्नोई शानदार फॉर्म में

पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। शमी ने सीजन में अब तक 14 विकेट लिए हैं। वहीं, रवि बिश्नोई ने अब तक 9 बल्लेबाजों को आउट किया है।

दिल्ली का ऑलराउंड प्रदर्शन

दिल्ली टीम के अक्षर पटेल ने गेंद के अलावा बल्ले से भी अपनी उपयोगिता साबित की है। चेन्नै सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्होंने रविंद्र जडेजा के मैच के अंतिम ओवर में तीन छक्के जड़कर दिल्ली को जीत दिलाई। उम्दा गेंदबाजी क्रम के साथ दिल्ली की टीम ने दिखाया है कि वे कम स्कोर का बचाव करने में भी सक्षम हैं। चोटिल ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में खेल रहे अजिंक्य रहाणे के पास प्रभाव छोड़ने के लिए अधिक समय नहीं बचा है। दोनों टीमों के बीच पिछला मैच सुपर ओवर में खिंचा था और दिल्ली से अधिक पंजाब की टीम उम्मीद कर रही होगी कि दोबारा ऐसा नहीं होगा।

दिल्ली के लिए शिखर धवन फॉर्म में

दिल्ली के ओपनर शिखर धवन ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 359 रन बनाए हैं। धवन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का नंबर आता है। अय्यर ने सीजन में अब तक 321 रन बनाए हैं।

पर्पल कैप पर रबाडा का कब्जा

पर्पल कैप की रेस में दिल्ली के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा काफी आगे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 19 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके बाद दिल्ली के लिए एनरिच नोर्तजे ने 12 बल्लेबाजों को आउट किया है।

दिल्ली अकेली टीम, जो अब तक फाइनल नहीं खेली

दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, पंजाब ने अब तक 1 बार फाइनल (2014) खेला था। उसे केकेआर ने 3 विकेट से हराया था।

आईपीएल में पंजाब का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा

आईपीएल में पंजाब का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा है। दिल्ली ने अब तक कुल 186 मैच खेले हैं। 84 मैच में उसे जीत मिली और 100 में उसे हार का सामना करना पड़ा। 2 मैच बेनतीजा रहे। दिल्ली का लीग में सक्सेस रेट 45.38% है। वहीं, पंजाब ने अब तक कुल 185 मैच खेले हैं। 85 में उसे जीत मिली और 100 में उसे हार का सामना करना पड़ा। पंजाब का लीग में सक्सेस रेट 45.40% है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका