न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : दिल्ली से जीत के बाद बोले राहुल, पिछले मैच के बाद सो नहीं पाया था

मैच के बाद कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनका इरादा टॉप की टीमों को हराने का था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 8:51:18

IPL 2020 : दिल्ली से जीत के बाद बोले राहुल, पिछले मैच के बाद सो नहीं पाया था

बीते दिन हुए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) पर 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के साथ ही उन्होनें अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की और अंकतालिका में पांचवे स्थान पर जगह कायम की। मैच के दौरान पंजाब का क्षेत्ररक्षण बेहतरीन दिखाई दिया। हांलाकि शीर्ष बल्लेबाजी क्रम ने अपनी भूमिका नहीं निभाई और पंजाब को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में पंजाब ने 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 167 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

मैच के बाद कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनका इरादा टॉप की टीमों को हराने का था। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच सुपर ओवर में नहीं जाना चाहिए था। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने खुलासा किया कि उनकी टीम ने पॉइंट्स टेबल में पर काबिज दोनों टीमों को हराने का लक्ष्य तय किया था लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछला मैच सुपर ओवर तक खिंचने के बाद वह रात भर सो नहीं पाए थे।

मुंबई इंडियंस के मैच को किया याद

राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट से जीत के बाद कहा, ‘पिछले दो मैचों से पहले हमने पॉइंट्स टेबल की टॉप की दोनों टीमों को हराने पर चर्चा की थी। मैं पिछले मैच के बाद सो नहीं पाया था। हमें उसे पहले ही समाप्त करना चाहिए था और उसे सुपर ओवर तक नहीं खींचना चाहिए था। उस मैच ने हमें विनम्र रहना सिखाया। खेल आखिर में हम सबसे बड़ा होता है।’

टॉप पर काबिज दिल्ली को हराया

पंजाब ने उस मैच में सुपर ओवर में मुंबई पर जीत दर्ज की थी। अब उसने शीर्ष पर काबिज दिल्ली को हराया जिसने शिखर धवन के नाबाद 106 रन के बावजूद पांच विकेट पर 164 रन बनाए। पंजाब ने निकोलस पूरन के 53 रन की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दर्ज की लेकिन जब जीत मिली तब चोटी का कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं था।

बल्लेबाजों को नसीहत

राहुल ने कहा, ‘विशेषकर तब जबकि आप छह बल्लेबाजों और एक ऑलराउंडर के साथ खेल रहे हों तब शीर्ष चार में से किसी एक को भूमिका निभानी होगी। किसी एक को मैच के आखिर तक टिके रहना होगा। इस पर हमें गौर करना होगा। हमें इसमें सुधार करना होगा।’

गेंदबाजों की तारीफ

राहुल ने अपने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘मोहम्मद शमी का पिछले मैच से आत्मविश्वास बढ़ा। वह हर अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में दो और डैथ ओवरों में एक ओवर किया। उसका छह यार्कर करना शानदार रहा।’

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राहुल गांधी के थाने में धरने पर BJP का हमला, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम् विवाद से ध्यान भटकाने की कोशिश
राहुल गांधी के थाने में धरने पर BJP का हमला, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम् विवाद से ध्यान भटकाने की कोशिश
चीनी की जमाखोरी पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब थोक खरीदार 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे
चीनी की जमाखोरी पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब थोक खरीदार 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे
अलास्का में चार्टर विमान हुआ क्रैश, 2 पायलट समेत 8 लोग थे सवार; सभी के मारे जाने की आशंका
अलास्का में चार्टर विमान हुआ क्रैश, 2 पायलट समेत 8 लोग थे सवार; सभी के मारे जाने की आशंका
सिनेमा जगत में छाई चिंता! पद्म श्री सौकार जानकी ICU में भर्ती, 94 की उम्र में बिगड़ी तबीयत
सिनेमा जगत में छाई चिंता! पद्म श्री सौकार जानकी ICU में भर्ती, 94 की उम्र में बिगड़ी तबीयत
पैलेट गन विवाद पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी का थाने के बाहर धरना; FIR पर अड़े
पैलेट गन विवाद पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी का थाने के बाहर धरना; FIR पर अड़े
मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा! भरभराकर मकानों पर गिरी भारी क्रेन, रेलवे लाइन भी चपेट में; 6 लोग घायल
मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा! भरभराकर मकानों पर गिरी भारी क्रेन, रेलवे लाइन भी चपेट में; 6 लोग घायल
CM बन गए हैं, अब फिल्मी डायलॉगबाजी छोड़िए... उदयनिधि स्टालिन का विजय पर तीखा राजनीतिक हमला
CM बन गए हैं, अब फिल्मी डायलॉगबाजी छोड़िए... उदयनिधि स्टालिन का विजय पर तीखा राजनीतिक हमला
YouTube को टक्कर देने चीन का बड़ा दांव, Bilibili वीडियो प्लेटफॉर्म ग्लोबली लॉन्च
YouTube को टक्कर देने चीन का बड़ा दांव, Bilibili वीडियो प्लेटफॉर्म ग्लोबली लॉन्च
'वो शादी करने वाले थे...' सुनीता आहूजा के इस दावे से मचा हड़कंप, राखी सावंत से बातचीत में खुला राज
'वो शादी करने वाले थे...' सुनीता आहूजा के इस दावे से मचा हड़कंप, राखी सावंत से बातचीत में खुला राज
कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया पर अब रहेगी नजर, राहुल गांधी के निर्देश से पार्टी में बढ़ी हलचल
कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया पर अब रहेगी नजर, राहुल गांधी के निर्देश से पार्टी में बढ़ी हलचल
‘बंटवारा 1947’ के सामने दूसरे सप्ताह में भी स्क्रीन की चुनौती, सिंगल स्क्रीन पर एक शो की मांग से बढ़ा विवाद
‘बंटवारा 1947’ के सामने दूसरे सप्ताह में भी स्क्रीन की चुनौती, सिंगल स्क्रीन पर एक शो की मांग से बढ़ा विवाद
कौन है हत्यारा? ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर मचा रहा तहलका, उलझी मर्डर मिस्ट्री सुलझाएगी ये अफसर
कौन है हत्यारा? ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर मचा रहा तहलका, उलझी मर्डर मिस्ट्री सुलझाएगी ये अफसर
इतना चौड़ा डिस्प्ले पहले नहीं देखा होगा! 7000mAh बैटरी के साथ Huawei का नया फोन लॉन्च
इतना चौड़ा डिस्प्ले पहले नहीं देखा होगा! 7000mAh बैटरी के साथ Huawei का नया फोन लॉन्च
5G के दौर में OnePlus का सस्ता 4G फोन! भारत में सितंबर लॉन्च का दावा, कीमत N6x से भी कम हो सकती है
5G के दौर में OnePlus का सस्ता 4G फोन! भारत में सितंबर लॉन्च का दावा, कीमत N6x से भी कम हो सकती है