Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs CSK : चेन्नई को मिली 5 विकेट से हार, दिल्ली पहुंची अंकतालिका में शीर्ष पर

इस मैच में शिखर धवन मैन ऑफ द मैच चुने गए, उन्होनें 101 रन की पारी खेलते हुए आईपीएल में पहला शतक जड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 18 Oct 2020 11:38:21

DC vs CSK : चेन्नई को मिली 5 विकेट से हार, दिल्ली पहुंची अंकतालिका में शीर्ष पर

बीते दिन शनिवार को दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया था जिसमें चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली ने 5 विकेट गंवाकर 185 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच चुकी हैं। इस मैच में शिखर धवन मैन ऑफ द मैच चुने गए, उन्होनें 101 रन की पारी खेलते हुए आईपीएल में पहला शतक जड़ा। धवन के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 24 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 रन की पारी खेली। चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इनके अलावा सैम करन, शार्दूल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो को 1-1 विकेट मिला।

अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में 3 छक्के जड़े

दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। अक्षर पटेल और धवन क्रीज पर थे। चेन्नई के कप्तान धोनी ने यह ओवर रविंद्र जडेजा को दिया। अक्षर ने इस ओवर में 4 बॉल खेलीं और 3 छक्के लगाते हुए मैच दिल्ली को जिता दिया।
शिखर धवन की धांसू सेंचुरी

एक छोर पर जहां लगातार विकेट गिरते रहे तो दूसरी ओर गब्बर यानी शिखर धवन का बल्ला गरजता रहा। उन्होंने 57 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी ठोकी। उनका यह शतक 167वीं पारी में आया। धवन के पहले शतक के इंतजार का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इससे पहले उन्होंने 39 हाफ सेंचुरी लगाई थी और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन था।

दीपक ने दिल्ली को शुरुआती दो झटके दिए

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पृथ्वी शॉ लगातार दूसरे मैच के पहले ही ओवर में आउट हो गए। दिल्ली को शुरुआती दोनों झटके तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने दिए। उन्होंने अपनी ही बॉल पर पृथ्वी शॉ का कैच लिया। उसके बाद अजिंक्य रहाणे (8) को सैम करन के हाथों कैच आउट कराया। ओपनर शिखर धवन एक छोर संभाले रहे और नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।

चेन्नई की खराब शुरुआत रही

चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 4 विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। मैच की दूसरी बॉल पर ओपनर सैम करन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। तुषार देशपांडे ने उन्हें एनरिच नोर्तजे के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद डु प्लेसिस और शेन वॉटसन (36) ने दूसरे विकेट के लिए 67 बॉल 87 रन की पार्टनरशिप की। वॉटसन को नोर्तजे ने बोल्ड किया। नोर्तजे ने मैच में अपना दूसरा विकेट लेते हुए महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया।

वॉटसन और प्लेसिस ने जोड़े 87 रन

पहले डु प्लेसिस ने शेन वॉटसन (36) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी कर बाद के बल्लेबाजों के लिए मजबूत नींव रखी। इस दौरान डु प्लेसिस ने 12वें ओवर में एक रन के साथ 39 गेंद में आईपीएल का 16वां और मौजूदा सत्र का चौथा अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर नॉर्त्जे ने वॉटसन को बोल्ड कर दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी को तोड़ दिया। वॉटसन ने 28 गेंद में छह चौके की मदद से 36 रन बनाए। धोनी फिर रहे फ्लॉप

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (5) एक बार फिर नाकाम रहे और पांच गेंद में तीन रन बनाकर नॉर्त्जे का दूसरा शिकार बने। जडेजा और रायुडू ने हालांकि आखिरी ओवरों में बड़े शॉट लगाकर क्रीज पर धोनी की कमी को महसूस नहीं होने दिया।

जडेजा और रायुडू की तूफानी बैटिंग

चेन्नई के बल्लेबाजों ने आखिरी पांच ओवर में 67 रन जोड़े जिसमें जडेजा ने 13 गेंद में चार छक्के की मदद से नाबाद 33 और रायुडू ने 25 गेंद में चार छक्के और एक चौका की मदद से नाबाद 45 रन बनाये। दोनों ने महज 21 गेंद में 50 रन की साझेदारी की। दोनों के रबाडा के 19वें और नॉर्त्जे के 20वें ओवर में 16-16 रन बटोरे। जडेजा ने नॉर्त्जे के आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाए।

सस्ते-महंगे प्लेयर्स का परफॉर्मेंस

सीएसके की प्लेइंग इलेवन में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। धोनी ने 5 बॉल पर 3 रन बनाए। वहीं, दीपक चाहर (80 लाख रु) टीम के सबसे सस्ते खिलाड़ी रहे। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में रविंचद्रन अश्विन सबसे महंगे प्लेयर रहे। उन्हें टीम एक सीजन के 7.75 करोड़ रुपए देगी। अश्विन ने 3 ओवर में 30 रन दिए और उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ। तुषार देशपांडे 20 लाख रुपए के साथ टीम के सबसे सस्ते खिलाड़ी रहे। उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका