न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच, यह हैं संभावित एकादश

लीग का दूसरा मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दुबई में होना हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Sep 2020 2:11:05

IPL 2020 : आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच, यह हैं संभावित एकादश

यूएई में आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच CSK और MI के बीच हुआ था जिसमें CSK ने जीत हासिल की। लीग का दूसरा मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दुबई में होना हैं। दोनों ही टीमें बेहद मजबूत है और जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। बीते मैच की तरह यह मैच भी रोमांच पैदा करेगा। दिल्ली की टीम युवाओं से भरी हुई है और भारतीय खिलाड़ियों पर अधिक आश्रित है। ऐसे में टीम में पिछली बार की तुलना में कम ही बदलाव देखने को मिले। वहीँ पंजाब की तरफ से लगभग सभी खिलाड़ी तय हैं। हम आपको दोनों ही टीम के संभावित एकादश के बारे में बताने जा रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के संभावित एकादश

यहां शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ही सलामी बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। गेंदबाजी में कागिसो रबादा का खेलना तय है, तेज गेंदबाजी में डैनियल सैम्स को मौका मिल सकता है। उनके अलावा टीम अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन और हर्षल पटेल की खिलाया जा सकता है।

बल्लेबाज: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, शिमरॉन हेटमायर
विकेटकीपर: ऋषभ पंत
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, हर्षल पटेल
गेंदबाज: कगिसो रबादा, डैनियल सैम्स, अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन

पंजाब की संभावित एकादश

इनकी तरफ से क्रिस गेल और कप्तान लोकेश राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मध्यक्रम की जिम्मेदारी मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मंदीप सिंह और ग्लेन मैक्सवेल के कंधों पर होगी। इनके अलावा तेज गेंदबाजी का आक्रमण मोहम्मद शमी और क्रिस जॉर्डन संभाल सकते हैं, तो स्पिन का भार कृष्णप्पा गौतम, मुजीब उर रहमान, और रवि बिश्नोई के कंधों पर हो सकता है।

बल्लेबाज: क्रिस गेल, केेएल राहुल (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मंदीप सिंह
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल
गेंदबाज: मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, मुजीब उर रहमान, रवि बिश्नोई और कृष्णप्पा गौतम

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज