न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs DC : हार के बावजूद दिल्ली टॉप पर, आईपीएल में लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने धवन

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में पंजाब ने 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 167 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 7:55:45

KXIP vs DC : हार के बावजूद दिल्ली टॉप पर, आईपीएल में लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने धवन

बीते दिन मंगलवार को दुबई में आईपीएल के 13वें सीजन का 38वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया जिसमें पंजाब की टीम को जीत मिली और वे अंकतालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच गई। हार के बावजूद दिल्ली अभी भी अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई हैं। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में पंजाब ने 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 167 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। दिल्ली के ओपनर शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 106 रन की नाबाद पारी खेली।

अच्छी नहीं रही पंजाब की शुरुआत

165 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान लोकेश राहुल को पारी के तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने शिकार बनाया। राहुल को डैनियल सैम्स ने लपका जिन्होंने 11 गेंदों की अपनी पारी में 1 चौका, 1 छक्का जड़ा। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन के ओवर में 2 विकेट गिरे। धुरंधर क्रिस गेल (29) को उन्होंने पारी के छठे ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया जबकि पांचवीं गेंद पर मयंक अग्रवाल (5) रन आउट हो गए। पंजाब के 3 विकेट 56 रन तक गिर गए।

गेल और राहुल जल्दी पवेलियन लौटे

किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने पावर-प्ले में 3 विकेट गंवा दिए थे। कप्तान लोकेश राहुल 15, क्रिस गेल 29 और मयंक अग्रवाल 5 रन बनाकर आउट हुए। टीम के लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 53 और ग्लेन मैक्सवेल ने 32 रन की पारी खेली। पूरन (53) लीग में दूसरी फिफ्टी लगाकर आउट हुए। उन्होंने मैक्सवेल के साथ चौथे विकेट लिए 69 रन की पार्टनरशिप की।

निकोलस का जलवा, मैक्सवेल ने भी दिखाया दम

3 विकेट गिरने के बाद पंजाब को निकोलस पूरन ने संभाला और ग्लेन मैक्सवेल संग पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। निकोलस पूरन ने 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली ही गेंद पर रबाडा को विकेट दे बैठे। उन्होंने 28 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े। फिर ग्लेन मैक्सवेल भी 32 के निजी स्कोर पर रबाडा का ही शिकार बने। टीम का 5वां विकेट 147 के स्कोर पर गिरा। मैक्सवेल ने 24 गेंदों पर 3 चौके लगाए।

तुषार ने सीजन में पावर-प्ले का सबसे महंगा ओवर डाला

क्रिस गेल ने मैच के 5वें ओवर में 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 26 रन बनाए। यह इस सीजन के पावर-प्ले का सबसे महंगा ओवर रहा, जो तुषार देशपांडे ने डाला। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खलील अहमद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पावर-प्ले के दौरान एक ओवर में 22 रन दिए थे। वहीं मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक ओवर में 20 रन दिए थे।

धवन आईपीएल में लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

दिल्ली ने 5 विकेट पर 164 रन बनाए। टीम की अच्छी नहीं रही थी। 25 रन पर पृथ्वी शॉ (7) और 73 रन के स्कोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर (14) पवेलियन लौट गए थे। ओपनर शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा और 61 बॉल पर सबसे ज्यादा 106 रन की नाबाद पारी खेली। वे लगातार 2 शतक लगाने वाले लीग के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 101 रन की नाबाद पारी खेली थी।

दिल्ली के दूसरे बल्लेबाज फ्लॉप

दिल्ली की पारी पूरी तरह से धवन के इर्द गिर्द घूमती रही क्योंकि उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 20 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (28 रन देकर दो) और स्पिनरों ग्लेन मैक्सवेल (31 रन देकर एक), मुरुगन अश्विन (33 रन देकर एक) और रवि बिश्नोई (तीन ओवर में 24 रन) ने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल दिख रही पिच पर बाकी बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया लेकिन धवन के सामने उनकी एक नहीं चली।

लगातार चौथी पारी में धवन का 50+ स्कोर

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लगातार चौथी पारी में 50 या इससे अधिक रन बनाये। आईपीएल में यह कारनामा करने वाले वह छठे बल्लेबाज हैं। बिश्नोई पर लगाए छक्के से वह इस टी20 लीग में 5000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 57 गेंदों पर शतक पूरा किया। धवन ने यह पारी तब खेली जबकि दूसरे छोर से नियमित अंतराल में विकेट गिर रहे थे।

पृथ्वी शॉ लगातार चौथे मैच में फ्लॉप

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लगातार चौथे मैच में फ्लॉप रहे। वे इन 4 मैचों में 11 रन ही बना सके। इस दौरान वे राजस्थान और चेन्नई के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके थे। मुंबई के खिलाफ उन्होंने 4 और मौजूदा मैच में 7 रन बनाए।

महंगे-सस्ते प्लेयर्स का परफॉर्मेंस

पंजाब की प्लेइंग इलेवन में कप्तान लोकेश राहुल सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। फ्रेंचाइजी उन्हें एक सीजन के 11 करोड़ रुपए देगी। उन्होंने 11 बॉल पर 15 रन बनाए। अर्शदीप सिंह और मुरुगन अश्विन 20-20 लाख रुपए कीमत के साथ टीम में सबसे सस्ते खिलाड़ी रहे। अर्शदीप ने 3 ओवर में 30 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया, जबकि अश्विन ने 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट चटकाया।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में रविंचद्रन अश्विन सबसे महंगे प्लेयर रहे। उन्हें एक सीजन के 7.75 करोड़ रुपए मिलेंगे। अश्विन ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया। तुषार देशपांडे 20 लाख रुपए के साथ टीम के सबसे सस्ते खिलाड़ी रहे। उन्होंने 2 ओवर में बगैर विकेट के 41 रन दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती