सोशल मीडिया में इतनी ताकत है कि किसी को भी फर्श से अर्श और वापस अर्श से फर्श पर पहुंचा सकता है। ऐसे में दिल्ली में बीते दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने एक बुजुर्ग व्यक्ति की जिंदगी बदल दी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बाबा का ढाबा (Baba Ka Dhaba) नाम की दुकान पर एक बुजुर्ग व्यक्ति रोता दिखाई दे रहा क्योंकि कोई भी कोरोना काल में ढाबे पर खाना खाने नहीं जाता। लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोगों की भीड़ ढाबे पर टूट पड़ी। लोग खुद उनकी मदद के लिए पहुंच गए।
बाबा का ढाबा (Baba Ka Dhaba) पर मटर पनीर खाने के लिए दिल्ली वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, अब बाबा का ढाबा' (Baba Ka Dhaba) ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो (Zomato) पर लिस्टेट हो गया है। दिल्ली वाले अब घर बैठे 'बाबा का ढाबा' से खाना मंगा सकते हैं। कंपनी ने ट्वीट करके बताया, 'बाबा का ढाबा अब जोमैटो पर लिस्टेड है। हमारी टीम वहां के बुजुर्ग दंपति के साथ काम कर रही है ताकि वे भोजन कर सकें।'