न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाना होगा, मैं खुद सड़कों पर उतरूंगा: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए कह अकि दिल्ली में आगे कोरोना और तेज़ी से फैलने वाला है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 1:29:38

कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाना होगा, मैं खुद सड़कों पर उतरूंगा: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मीडिया को संबोधित किया। आपको बता दे, तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने भी अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया था। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अरविंद केजरीवाल ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में आगे कोरोना और तेज़ी से फैलने वाला है। 15 जून तक यहां 44 हज़ार केस होंगे। वहीं 15 जुलाई तक सवा दो लाख केस हो जाएंगे। 31 जुलाई तक पांच लाख से ज्यादा केस होंगे। ऐसे में लोगों को सतर्क होने की जरूरत है और खुद ही इस लड़ाई को जन आंदोलन की तरह लड़ना होगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में 31 जुलाई तक डेढ़ लाथ बेड की ज़रूरत होगी। कोरोना से हमें अगर बचना हो, तो इसे जन आंदोलन बनाना होगा। मास्क पहनना होगा, हाथ धोने होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग करनी होगी। खुद भी ये पालन करना है और दूसरे से भी करवाना है।'

अब खुद मैदान में उतरेंगे केजरीवाल

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि अब वह खुद ज़मीन पर उतरकर तैयारियों को देखेंगे। दिल्ली सीएम ने कहा कि कल-परसों से मैं जमीन पर उतरूंगा, स्टेडियम-बैंक्वेट हॉल को इसके लिए तैयार करेंगे।

कोरोना संकट के बीच अस्पतालों में इलाज को लेकर लगातार हो रही राजनीति के बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब जब केंद्र और एलजी साहब ने फैसले को पलट दिया है तो हम उनके फैसले का अक्षरश: पालन करेंगे। कोई बयानबाजी या लड़ाई नहीं की जाएगी। अगर हम लड़ते रहे तो कोरोना जीत जाएगा, आम आदमी क्या सोच रहा होगा कि ये आपस में ही लड़ रहे हैं और लोगों की चिंता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पड़ोसी राज्यों से अपील करता हूं कि वो भी अपने यहां सुविधाएं बढ़ाएं। मीडिया रोज हमें कमियां बता रहा है और ऐप में भी कमी बताई गई, लेकिन हम लगातार इन्हें दूर कर रहे हैं।

बता दे, दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवासियों का होगा इलाज वाले केजरीवाल सरकार के फैसले को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को पलट दिया था। उपराज्यपाल के इस कदम के बाद पहले तो केजरीवाल सरकार हमलावर थी, लेकिन अब खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना रुख बदल दिया। केजरीवाल ने कहा कि एलजी साहब के फैसले को लागू किया जाएगा। अब दिल्ली के अस्पताल में सबका इलाज होगा। केजरीवाल ने कहा कि हमने फैसला लिया था कि दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा। इस फैसले को एलजी साहब ने पलट दिया। कई लोग कह रहे थे कि एलजी साहब, चुनी हुई सरकार के फैसले को कैसे पलट सकते हैं।

5 स्टार होटल को बनाया जा सकता है मेक शिफ्ट अस्पताल

अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से अन्य बड़े अस्पतालों और 4 स्टार, 5 स्टार होटलों को अस्थाई रूप से कोविड अस्पताल बनाने की कोशिश जारी है। इनमें बेड के खर्च की अधिकतम सीमा को 10 हजार रुपये प्रति दिन तक तय किया जा सकता है, जिसमें खाना, इलाज और हाउस कीपिंग का काम शामिल हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका