न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन से दिल्ली आए 2 यात्री निकले नए कोरोना स्ट्रेन पॉजिटिव, जांच में देरी को लेकर एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा

दिल्ली सरकार का नियम कहता है कि ब्रिटेन से आनेवाले यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव होने के बावजूद सेल्फ आईसोलेशन से पहले 7 दिन का सरकारी क्वारंटीन जरूरी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 11:58:27

ब्रिटेन से दिल्ली आए 2 यात्री निकले नए कोरोना स्ट्रेन पॉजिटिव, जांच में देरी को लेकर एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा

ब्रिटेन से शुक्रवार को दिल्ली लौटे 256 यात्रियों में से दो यात्री कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए है। इस तरह दिल्ली में ब्रिटेन से लौटे पॉजिटिव पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे यात्रियों ने जांच में देरी का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।

दरअसल, ब्रिटेन से आनेवाले सभी यात्रियों और क्रू मेंबरों का अपने खर्च पर कोरोना की जांच कराना अनिवार्य है। रिपोर्ट आने में करीब 6 घंटे का समय लगता है। इस दौरान सभी लोगों को रिपोर्ट के इंतजार में रुकना पड़ता है। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट में देरी से एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति बन गई। जांच की लंबी प्रक्रिया के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आठ से दस घंटे तक यहां फंसे रहने वाले कई यात्रियों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी व्यथा बताते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मदद मांगी और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि सब कुछ कड़े नियम के मुताबिक किया जा रहा था। यात्रियों की संख्या ज्यादा थी, इसकी वजह से थोड़ी देरी हुई। कई यात्रियों ने यहां से अलग-अलग राज्यों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की टिकट करा रखी थी। देरी के कारण उनकी उड़ान भी छूट गईं।

बता दे, दिल्ली सरकार का नियम कहता है कि ब्रिटेन से आनेवाले यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव होने के बावजूद सेल्फ आईसोलेशन से पहले 7 दिन का सरकारी क्वारंटीन जरूरी है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नया स्ट्रेन सामने आने के बाद भारत सरकार ने 23 दिसम्बर 2020 से ब्रिटेन जाने और आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, 6 जनवरी से विमान सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है। सरकार ने तय किया है कि हर हफ्ते ब्रिटेन आने और जाने की कुल 30 उड़ाने होंगी। ब्रिटेन से 15 उड़ानें भारत आएंगी और भारत से 15 उड़ानें ब्रिटेन जाएंगी। फिलहाल ये नियम 23 जनवरी तक के लिए लागू किया गया है। बता दे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से उड़ानों पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ाने की अपील की थी। उन्होंने ब्रिटेन के कोरोना वायरस की नई किस्म को बेहद खतरनाक कैटेगरी में होने का हवाला दिया है। लेकिन केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार की अपील पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर