न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झाड़ू से कोरोना वायरस फैलने का खतरा, AIIMS के डॉक्टर ने बताया कैसे

कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर लगातार कई शोध हो रहे हैं। आए दिन इससे जुड़े कोई ना कोई तथ्‍य सामने आते हैं। अब हाल ही में एम्‍स के एक डॉक्‍टर ने दावा किया है कि सार्वजनिक स्‍थानों पर कोरोना वायरस झाड़ू के जरिये भी फैल सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 9:27:47

झाड़ू से कोरोना वायरस फैलने का खतरा, AIIMS के डॉक्टर ने बताया कैसे

देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही भारत में एक दिन में कोविड 19 से हो रही सर्वाधिक रिकवरी भी सामने आ रही हैं। सोमवार को एक लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए। 74 हजार नए केस आए, जबकि पांच दिन पहले ही रिकॉर्ड 96 हजार 856 केस आए थे। सोमवार को 74 हजार 493 केस आए, 1 लाख 2 हजार 70 मरीज ठीक हो गए। इससे इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में 28 हजार 649 की कमी आ गई। रविवार को देश में 10 लाख 4 हजार 272 एक्टिव केस थे, जो सोमवार को घटकर 9 लाख 75 हजार 623 हो गए।

वहीं कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर लगातार कई शोध हो रहे हैं। आए दिन इससे जुड़े कोई ना कोई तथ्‍य सामने आते हैं। अब हाल ही में एम्‍स के एक डॉक्‍टर ने दावा किया है कि सार्वजनिक स्‍थानों पर कोरोना वायरस झाड़ू के जरिये भी फैल सकता है। उनके अनुसार ऐसे में सार्वजनिक जगहों पर झाड़ू न लगाकर वैक्‍यूम क्‍लीनर का इस्‍तेमाल करना चाहिए।

झाड़ू से फैल सकता है कोरोना

झाड़ू से कोरोना वायरस फैल सकने का दावा एम्‍स के सर्जरी विभाग के अध्‍यक्ष डॉक्‍टर अनुराग श्रीवास्‍तव ने किया है। उनके अनुसार झाड़ू का इस्तेमाल और खुले में कूड़े को रखना कोरोना संक्रमण को बढ़ाने में काफी मददगार होता है। उन्‍होंने जानकारी दी कि कोरोना वायरस किसी भी तरह की सतह में तीन से पांच दिन तक रह सकता है। संक्रमित मरीज अगर कहीं छींकता या खांसता है तो उसके शरीर से निकलने वाले वायरस के कण आसपास की सतह पर गिर जाते हैं। डॉक्‍टर ने बताया कि झाड़ू लगाने के दौरान शरीर से निकले कोरोना वायरस के यह कण धूल-मिट्टी में फैल जाते हैं। उस दौरान यदि कोई व्यक्ति वहां से गुजरता है तो यह वायरस सांस के जरिये उसके शरीर में प्रवेश कर जाता है। इस तरह से यह वायरस तेजी से फैल सकता है। डॉ. श्रीवास्तव ने इस मामले को देखते हुए लोगों से अपील की है कि 2 अक्‍टूबर को स्वच्छता अभियान में झाड़ू की जगह वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल किया जाए।

मौत का आंकड़ा 88 हजार के पार

आपको बता दे, देश में संक्रमण से जान गंवानों वालों का आंकड़ा 88 हजार के पार हो गया। पिछले 24 घंटे के अंदर 1 हजार 56 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अब तक 88 हजार 965 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 14 राज्यों में नए संक्रमितों से ज्यादा ठीक हो गए। इनमें उत्तरप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, केरल, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी, त्रिपुरा, दादरा-नागर हवेली और मिजोरम शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती