न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : नाले में पड़ा मिला युवती का शव, नहीं हो पाई पहचान

पुलिस युवती की पहचान कर पाने में विफल रही हैं और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Aug 2020 2:39:37

उत्तर प्रदेश : नाले में पड़ा मिला युवती का शव, नहीं हो पाई पहचान

उत्तर प्रदेश में बीते दिनों अपराध के मामले बढ़ने लगे हैं जो क प्रशासन और सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। आए दिन कई वारदातें हो रही हैं जो आमजन में खौफ पैदा कर रही हैं। ऐसी ही सनसनी उन्नाव जिले के मौरावां थानाक्षेत्र में तब फ़ैल गई जब गुलरिहा गांव के पास गुरुवार सुबह नाले में एक युव्री का शव मिला। हांलाकि पुलिस युवती की पहचान कर पाने में विफल रही हैं और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली गई। स्निफर डॉग शव के आसपास सौ मीटर दायरे में चक्कर लगाता रहा।

पुलिस के मुताबिक जाहिरा तौर पर कोई चोट नजर नहीं आ रही है। एसओ राजेंद्र कुमार राजावत ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्नाव-रायबरेली (गुरुबक्शगंज) मार्ग पर मौरावां थानाक्षेत्र के गांव गुलरिहा नहर पुलिया के निकट ही एक नाला है।

गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से करीब 150 मीटर की दूरी पर नाले में युवती का शव पड़ा देखा। उसका सिर से पेट तक का हिस्सा पानी में डूबा था जबकि पैर पानी से बाहर थे। जानकारी होते ही लोगों का मजमा लग गया। एसओ निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत व सीओ पुरवा रमेशचंद्र प्रलयंकर मौके पर पहुंचे और भीड़ को दूर किया। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि बलबीर सिंह की मौजूदगी में शव को नाले से बाहर निकाला गया। मृतका की उम्र करीब बीस वर्ष, रंग सांवला है। वह काले रंग का सलवार-कुर्ता पहने है। उसके दोनों हाथ और पैर में मेहंदी लगी है। मेहंदी में अंग्रेजी में केआर लिखा है। आसपास के कई गांव के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।

news,latets news,crime news,uttar pradesh news,girl killing,dead body in drain

शव पानी में पड़ा होने से चोट का कोई निशान नजर नहीं आ रहा है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने 100 मीटर के दायरे में छानबीन की हालांकि कोई खास सुराग नहीं मिला। स्निफर डॉग भी शव के आसपास ही भटकता रहा।

मौरावां थाना एसओ ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी सोशल मीडिया के जरिए फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की जांच में सर्विलांस टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है।

शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने आधार कार्ड का भी सहारा लेने का प्रयास किया लेकिन शव पानी में पड़े होने व अंगुलियों की त्वचा फूल जाने से अंगुलियों के निशान स्पष्ट न होने से पुलिस का यह प्रयास भी विफल रहा।

युवती का शव जिस स्थान पर मिला है वहां से रायबरेली जिला महज चार किमी दूर है। पुलिस को शक है कि शव को रात के अंधेरे में रायबरेली जिले से लाकर यहां फेंका गया है। घटना स्थल से गुलरिहा पुलिस चौकी महज डेढ़ किमी दूर है। जबकि उन्नाव जिला मुख्यालय से दूरी 60 किमी है। वहां से पुरवा कस्बा 32 किमी और मौरावां कस्बा 16 किमी दूर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात
ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम