न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोंडा : चार दिन पहले गायब हुई थी नौ साल की बच्ची, कुएं में पड़ी मिली लाश

गोंडा जिले के तरबगंज में बीते 21 जनवरी से गायब 9 वर्षीय मासूम की लाश रविवार सुबह कुएं में रक्तरंजित अवस्था में मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 24 Jan 2021 10:12:46

गोंडा : चार दिन पहले गायब हुई थी नौ साल की बच्ची, कुएं में पड़ी मिली लाश

गोंडा जिले के तरबगंज में बीते 21 जनवरी से गायब 9 वर्षीय मासूम की लाश रविवार सुबह कुएं में रक्तरंजित अवस्था में मिली। मौके पर जमा हजारों लोगों की भीड़ ने कुएं से शव निकालने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया। भीड़ का आरोप है कि मासूम की हत्या आज ही कर लाश कुएं में फेंकी गई है। जिस स्थल पर लाश मिली में है उस स्थान से 50 मीटर दूर पुलिसकर्मी बीती रात सो रहे थे। चार दिन से मासूम के गायब होने के बाद भी पुलिसकर्मी मामले में ढिलाई बरत रहे थे। मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना का खुलासा करने की मांग कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि चार दिनों के भीतर थानाध्यक्ष को छोड़कर किसी भी उच्चाधिकारी ने पीड़ित परिवार से मिलने की जहमत नहीं उठाई।

मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, जिले के घांचा बीकापुर निवासी कमलेश उर्फ लल्ला (9) पुत्र स्वर्गीय नंगू यादव गुरुवार शाम को खेलने गया था। इसके बाद उसका अता-पता नहीं है। काफी खोजबीन और 112 नंबर पर सूचना देने के बाद भी जब बच्चे को ग्रामीण नहीं ढूंढ सके तो बच्चे की मां कुसुमा देवी ने स्थानीय थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। वहीं, मामला सोशल मीडिया में चर्चा में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही थी लेकिन रविवार को बच्चे की लाश कुएं में मिली। लोगों में आक्रोश है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल